चेयरमैन की फैक्ट्री में चौकीदार को बंधक बना कर डेढ़ लाख की लूट

चैयरमैन की फैक्ट्री में चौकीदार को बंधक बना कर डेढ़ लाख की लूट।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 19 Sep 2020 11:25 PM (IST) Updated:Sat, 19 Sep 2020 11:25 PM (IST)
चेयरमैन की फैक्ट्री में चौकीदार को बंधक बना कर डेढ़ लाख की लूट
चेयरमैन की फैक्ट्री में चौकीदार को बंधक बना कर डेढ़ लाख की लूट

जागरण संवाददाता, केमरी(रामपुर) : बदमाशों ने नगर पंचायत चेयरमैन के पति की डिटर्जेट पाउडर की फैक्ट्री पर धावा बोल डेढ़ लाख से भी अधिक का माल साफ कर दिया। बदमाश दीवार फांदकर अंदर घुसे और चौकीदार को चाकू की नोक पर बंधक बना कर घटना को अंजाम दिया, जिसके बाद वे वहां से फरार हो गए।

चेयरमैन पति हाजी मुख्तार की कागा नगला गांव मार्ग पर डिटर्जेंट पाउडर की फैक्ट्री है। शुक्रवार की रात अचानक कुछ नकाबपोश बदमाशों ने फैक्ट्री पर धावा बोल दिया। चौकीदार के अनुसार वे दीवार फांद कर अंदर घुस आए। उन्होंने सबसे पहले उसे चाकू की नोक पर बंधक बना कर कमरे में बंद कर दिया। इसके बाद अंदर खड़े ट्रक के सभी टायरों को खोल कर ट्रक को ईंटों के सहारे खड़ा करके छोड़ दिया। इसके आलावा इलेक्ट्रॉनिक कांटा, इनवर्टर, बैटरी व मोबाइल आदि लूट लिया, जिसके बाद उसे शोर मचाने पर जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। तड़के चार बजे वह किसी तरह बाहर निकला और मालिक को घटना की जानकारी दी। मौके पर पहुंचे अध्यक्ष पति ने बताया कि बदमाश उनका डेढ़ लाख से भी अधिक का सामान लूट ले गए। थानाध्यक्ष इंद्रेश सिंह ने बताया कि तहरीर प्राप्त हो गई है। पुलिस जांच में जुटी है। जांच के बाद उचित कार्रवाई की जाएगी।

chat bot
आपका साथी