कांग्रेस की ओर बढ़ रहा अल्पसंख्यकों का रुझान

अल्पसंख्यक कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जुमे की नमाज के बाद मस्जिदों के बाहर पर्चे बांटे।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 25 Sep 2021 02:17 AM (IST) Updated:Sat, 25 Sep 2021 02:17 AM (IST)
कांग्रेस की ओर बढ़ रहा अल्पसंख्यकों का रुझान
कांग्रेस की ओर बढ़ रहा अल्पसंख्यकों का रुझान

रामपुर, जेएनएन : अल्पसंख्यक कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जुमे की नमाज के बाद मस्जिदों के बाहर 16 सूत्रीय संकल्प पत्र लोगों को वितरित किया। इस अवसर पर कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव तौकीर आलम ने कहा कि उत्तर प्रदेश में कांग्रेस जबसे सत्ता से बाहर है, तब से ही अल्पसंख्यक समुदाय का बड़े पैमाने पर शोषण हो रहा है। अल्पसंख्यक समुदाय की सरकारों में लगातार प्रतिनिधित्व एवं भागीदारी घटती जा रही है।

अल्पसंख्यक समुदाय का वोट लेने वाली सपा ने 2012 के घोषणा पत्र में मुस्लिम समाज के हित में किए गए किसी भी वादे को पूरा नहीं किया। अपने परिवार को बचाने के लिए आजम खां को बलि का बकरा बनाने वाले अखिलेश यादव मुस्लिम विरोधी हैं। अल्पसंख्यक समुदाय 2022 विधानसभा चुनाव में सपा के बहकावे में आने वाला नहीं है। प्रियंका गांधी के नेतृत्व पर भरोसा करते हुए अल्पसंख्यक समुदाय का कांग्रेस की ओर रूझान तेजी से बढ़ा है। इससे उत्तर प्रदेश के आगामी विधानसभा चुनाव में पूर्ण बहुमत के साथ कांग्रेस सरकार का बनना तय है।

जिला अल्पसंख्यक कांग्रेस के जिला चेयरमैन शेजी सैफी ने कहा कि अल्पसंख्यक कांग्रेस उत्तर प्रदेश की ओर से प्रस्तावित 16 सूत्रीय संकल्प पत्र का पर्चा लेकर आगामी एक माह में अल्पसंख्यक समुदाय के लोगों से संवाद करके कांग्रेस का संदेश पहुंचाया जाएगा. और उन्हें पार्टी से जोड़ा जाएगा.

इस मौके पर कांग्रेस के प्रदेश महासचिव अरशद अली खां गुड्डू एडवोकेट, लीगल मंडल चेयरमैन सैयद आमिर मियां एडवोकेट, निक्कू पंडित, यूथ कांग्रेस के जिलाध्यक्ष एकलव्य वाल्मीकि, यूथ कांग्रेस शहर अध्यक्ष सय्यद अदील मियां, केबी माथुर एडवोकेट, अब्दुल जब्बार खां, शारिब अली खां, अनूप दूबे, हारून खां, अरसलान अली खां, रूहान खां, शाहनवाज खां आदि मौजूद रहे।

कांग्रेस में मिल रहा महिलाओं को पूरा सम्मान: स्वप्लिन

संस, रामपुर : महिला कांग्रेस की प्रदेशाध्यक्ष स्वप्निल शर्मा ने कहा कि कांग्रेस में महिलाओं का पूरा मान सम्मान है। जिले में अधिक से अधिक महिलाओं को कांग्रेस से जोड़ा जाएगा, ताकि विधान सभा चुनाव में पार्टी प्रत्याशियों को इसका लाभ मिल सके।

प्रदेशाध्यक्ष शुक्रवार को नूरमहल पहुंची। यहां पूर्व सांसद बेगम नूरबानो और पूर्व मंत्री नवाब काजिम अली खां उर्फ नवेद मियां ने उनका स्वागत किया। इस दौरान उन्होंने दोनों नेताओं से रामपुर में पार्टी की मजबूती और विधान सभा चुनाव को लेकर चर्चा की। इस मौके पर कांग्रेस के जिला प्रभारी चौधरी असलम मियां, जिलाध्यक्ष धर्मेंद्र देव गुप्ता, पूर्व मंत्री के पीआरओ काशिफ खां, नोमान खां, एसके अग्रवाल, राज नंदिनी अग्रवाल, मामून शाह खां, अकरम सुल्तान खां, शहजादी बेगम, दिव्यांश सिंहल, अंकुश अग्रवाल, हसीब खां, आमिर कुरैशी आदि मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी