सैंजनी नदी पर पुल बनने से दूर होगी 15 गांवों की समस्या

जागरण संवाददाता बिलासपुर भटपुरा तारन गांव में सैंजनी नदी पर पुल के लिए साढ़े आठ करोड़।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 19 Sep 2020 11:32 PM (IST) Updated:Sat, 19 Sep 2020 11:32 PM (IST)
सैंजनी नदी पर पुल बनने से दूर होगी 15 गांवों की समस्या
सैंजनी नदी पर पुल बनने से दूर होगी 15 गांवों की समस्या

जागरण संवाददाता, बिलासपुर : भटपुरा तारन गांव में सैंजनी नदी पर पुल के लिए साढ़े आठ करोड़ रुपये स्वीकृत होने से क्षेत्रवासियों में खुशी की लहर है। उन्हें जल्द ही समस्या का समाधान होने की उम्मीद है। पुल बनने के बाद 15 गांवों की समस्या दूर हो जाएगी।

भटपुरा तारन, सुल्तान पुर, मझरा, पजाबा, महेशपुरा, गणेशपुर आदि गांवों के निकट बह रही सैंजनी नदी पर पुल न होने से यहां की जनता काफी परेशान है। चार साल पहले लोगों की परेशानियों को देखते हुए तत्कालीन विधायक संजय कपूर ने लोक निर्माण विभाग के सम्मुख प्रस्ताव रख नदी पर पुल का निर्माण करवा दिया था। कुछ समय में पुल पूरी तरह बन कर तैयार भी हो गया था। दोनों ओर से पिचिग का काम बाकी रह गया था। अधिकारियों की लापरवाही के कारण अब तक पिचिग नहीं करवाई जा सकी है। इस अवस्था में किसानों को अपना अनाज मंडी तक ले जाने में काफी मुश्किल होती है। इसके अलावा आम जनता भी बहुत परेशान है। किसी के बीमार होने पर सबसे अधिक समस्या सामने आती है। पुल न होने से गांवों में एम्बुलेंस भी नहीं पहुंच पाती। अब इसके लिए धनराशि स्वीकृत होने से क्षेत्रवासियों में खुशी का माहौल है। शासन से पुल की पिचिग के लिए साढ़े आठ करोड़ रुपए की धनराशि स्वीकृत हुई है। वह 23 सितंबर को लखनऊ जाएंगे और डिप्टी सीएम से वार्ता करेंगे। इसी सप्ताह में पुल का काम शुरू हो जाएगा। क्षेत्र में विकास कार्य की गति को कभी थमने नहीं दिया जाएगा। -बलदेव सिंह औलख, राज्यमंत्री

मेरे कार्यकाल के दौरान वर्ष 2016 में तीन करोड़ रुपये की लागत से पुल का निर्माण हुआ था। एस्टीमेट को लेकर प्रस्ताव शासन को गया था, जोकि किसी कारणवश रुक गया था। अब वह रिलीज हो गया है। पुल का निर्माण पूर्ण होने के बाद क्षेत्रवासियों को काफी लाभ मिलेगा।

-संजय कपूर, पूर्व विधायक

पुल की पिचिग के लिए राज्यमंत्री ने जो कार्य किया है, उससे हम सब बहुत खुश हैं। कई वर्षों से चली आ रही समस्या का अब निस्तारण हो जाएगा। उक्त समस्या को दैनिक जागरण ने भी प्रमुखता से छापा था, जिसके लिए दैनिक जागरण के भी आभारी हैं।

-इकराम पाशा। पुल का निर्माण कार्य पूर्ण होने के बाद ग्रामीणों को केमरी के अलावा अन्य गांवों को आने-जाने के लिए 10 से 15 किलोमीटर की दूरी कम तय करनी पड़ेगी। ग्रामीणों को इसका बहुत लाभ मिलेगा। इसके लिए राज्यमंत्री बधाई के पात्र हैं।

-सिराज।

दैनिक जागरण द्वारा पुल के निर्माण को लेकर समय-समय पर प्रमुखता से समाचार प्रकाशित किया गया, जिसपर राज्यमंत्री ने गंभीरता से संज्ञान लिया तथा पिचिग के लिए धनराशि स्वीकृत करवा दी। अब लोगों को समस्या से छुटकारा मिलेगा।

-रफीक अहमद।

पुल का निर्माण पूरा होने के बाद क्षेत्र की जनता को इसका बहुत लाभ मिलेगा, जिसकी वे पिछले काफी समय से मांग करते चले आ रहे थे। राज्यमंत्री द्वारा पुल निर्माण के लिए साढ़े आठ करोड़ रुपये की धनराशि स्वीकृत कराए जाने पर हम सब उनका शुक्रिया अदा करते हैं।

-मुहम्मद इलियास।

chat bot
आपका साथी