बिलासपुर में थाने के सामने धरने पर बैठीं निवर्तमान ब्लाक प्रमुख

बिलासपुर (रामपुर) दो दिन पहले हुए झगड़े में आरोपित प्रत्याशी की गिरफ्तारी के विरोध में निवर्तमान ब्लाक प्रमुख रविद्र कौर थाने के सामने धरने पर बैठ गईं।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 15 Apr 2021 11:52 PM (IST) Updated:Thu, 15 Apr 2021 11:52 PM (IST)
बिलासपुर में थाने के सामने धरने पर बैठीं निवर्तमान ब्लाक प्रमुख
बिलासपुर में थाने के सामने धरने पर बैठीं निवर्तमान ब्लाक प्रमुख

बिलासपुर (रामपुर) : दो दिन पहले हुए झगड़े में आरोपित प्रत्याशी की गिरफ्तारी के विरोध में निवर्तमान ब्लाक प्रमुख रविद्र कौर थाने के सामने धरने पर बैठ गईं। उन्होंने पुलिस पर सत्ता के दबाव में एक तरफा कार्रवाई का आरोप लगाया। निवर्तमान ब्लाक प्रमुख के पति उज्जवल दीदार सिंह साबी क्षेत्र पंचायत सदस्य का चुनाव लड़ रहे हैं, जबकि राज्यमंत्री बलदेव औलख के भाई कुलवंत सिंह भी क्षेत्र पंचायत सदस्य पद के प्रत्याशी हैं। दोनों प्रत्याशियों के समर्थकों के बीच झगड़ा हुआ था। पुलिस ने निवर्तमान ब्लाक प्रमुख पति और समर्थकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था। गुरुवार को पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया। इसकी जानकारी होने पर रात नौ बजे निवर्तमान प्रमुख अपने समर्थकों के साथ कोतवाली पहुंच गईं। सत्ता के दबाव में कार्रवाई करने का आरोप लगाते हुए धरना दिया। जानकारी पर अधिकारी पहुंच गए और उन्हें समझाने का प्रयास करने लगे। समाचार लिखे जाने तक धरना जारी है। धमोरा में एक वोट के लिए भिड़े प्रत्याशी

रामपुर : शहजादनगर थाना क्षेत्र के धमोरा में शाम छह बजे तक बूथ पर आए मतदाताओं को वोट डालने दिया जा रहा था। इस दौरान रात करीब नौ बजे एक युवक किसी तरह वोट डालने अंदर घुस आया। इसी को लेकर दो प्रत्याशियों के बीच विवाद हो गया। दोनों प्रत्याशियों के समर्थक आ गए। मारपीट करने लगे। मामले की जानकारी मिलते ही शहजादनगर थाना पुलिस पहुंच गई। शहजादनगर थाना प्रभारी कृष्ण कुमार ने बताया कि मारपीट हुई है। जांच के बाद विधिवत कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल मतदान की प्रक्रिया समाप्त कर पोलिग पार्टियों को रवाना कर दिया है।

chat bot
आपका साथी