एक लड़की को देखा तो ऐसा लगा.. पर झूमे लोग

रामपुर पांच साल तक फिल्म फेयर अवार्ड से सम्मानित होने वाले बालीवुड सिगर कुमार शानू ने सोमवार को हुनर हाट के मंच से जमकर धमाल मचाया। उनकी आवाज का जादू दर्शकों के सिर चढ़कर बोला। उन्होंने एक-एक कर अपने कई हिट गाने सुनाए जिन्हें सुनकर पंडाल तालियों और सीटियों से गूंज उठा।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 25 Oct 2021 11:08 PM (IST) Updated:Mon, 25 Oct 2021 11:08 PM (IST)
एक लड़की को देखा तो ऐसा लगा.. पर झूमे लोग
एक लड़की को देखा तो ऐसा लगा.. पर झूमे लोग

रामपुर : पांच साल तक फिल्म फेयर अवार्ड से सम्मानित होने वाले बालीवुड सिगर कुमार शानू ने सोमवार को हुनर हाट के मंच से जमकर धमाल मचाया। उनकी आवाज का जादू दर्शकों के सिर चढ़कर बोला। उन्होंने एक-एक कर अपने कई हिट गाने सुनाए, जिन्हें सुनकर पंडाल तालियों और सीटियों से गूंज उठा।

केंद्र सरकार की ओर से पनवड़िया नुमाइश मैदान में रोजाना रात में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। सोमवार को हुनर हाट का आखिरी कार्यक्रम था, जिसे बालीवुड सिगर कुमार शानू ने यादगार बना दिया। उन्हें सुनने के लिए लोग एक घंटे पहले से पंडाल में पहुंच गए। रात आठ बजे तक पूरा पंडाल लोगों से खचाखच भर गया। उनके मंच पर आते ही लोग खुशी से झूठ उठे। तालियां बजाकर उनका स्वागत किया। लोगों का उत्साह देख बालीवुड सिगर भी जोश में आ गए। उन्होंने एक-एक कर अपने कई हिट गाने सुनाए। उन गानों से संबंधित अपनी कहानियां भी शेयर कीं। उन्होंने जब कोई बात बिगड़ जाए जब कोई मुश्किल पड़ जाए तुम देना साथ मेरा, संभाला है मैने बहुत अपने दिल को जुबा पर तेरा फिर भी नाम आ रहा है जहां राज को छुपाया न जाए मुहब्बत में ऐसा मकाम आ रहा है, एक लड़की को देखा तो ऐसा लगा आदि गीत सुनाए। आशिकी फिल्म के गानों की सबसे ज्यादा डिमांड आई, जिसे शानू दा ने पूरा किया। उनके हर गीत पर पंडाल में तालियां और सीटियां गूंजने लगीं। कार्यक्रम देर रात तक चला।

हुनर हाट में शिविर लगाकर दी योजनाओं की जानकारी

जासं, रामपुर : आजादी के 75 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में आयोजित अमृत महोत्सव के अंतर्गत हुनर हाट परिसर में जिला प्रशासन द्वारा विधिक साक्षरता शिविर एवं विभिन्न योजनाओं के प्रति आमजन को जागरूक करने के मकसद से स्टाल लगाया गया। शिविर में सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण रमेश कुशवाहा, अपर जिलाधिकारी प्रशासन जगदंबा प्रसाद गुप्ता, नगर मजिस्ट्रेट हेम सिंह और डीपीओ राजेश कुमार सहित अन्य अधिकारियों ने लोगों को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक किया। जागरूकता शिविर में आइसीडीएस, समाज कल्याण, पंचायती राज, पिछड़ा वर्ग और ग्रामीण विकास सहित विभिन्न विभागों द्वारा स्टाल और पम्फलेट के माध्यम से लोगों को विभागीय योजनाओं के बारे में बताया गया। सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कार्यालय की तरफ से पम्फलेट वितरण किए गए।

chat bot
आपका साथी