बच्चे के पिता की तलाश में असम से रामपुर पहुंची युवती

सैदनगर (रामपुर) असम की एक युवती की फेसबुक पर क्षेत्र के एक युवक से दोस्ती हो गई थी।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 17 Jun 2021 11:15 PM (IST) Updated:Thu, 17 Jun 2021 11:15 PM (IST)
बच्चे के पिता की तलाश में असम से रामपुर पहुंची युवती
बच्चे के पिता की तलाश में असम से रामपुर पहुंची युवती

सैदनगर (रामपुर) : असम की एक युवती की फेसबुक पर क्षेत्र के एक युवक से दोस्ती हो गई थी। इसके बाद दोनों चंडीगढ़ में तीन महीने तक साथ रहे। इस दौरान युवती गर्भवती हुई तो युवक उसे छोड़कर अपने घर भाग आया था। इस बीच युवती ने अपने घर पर एक बच्चे को जन्म दिया। इसके बाद उसने बच्चे के पिता की तलाश शुरू की। महिला आयोग और पुलिस की मदद से वह आरोपित युवक तक पहुंच गई। यहां पर आकर उसे पता लगा की युवक पहले से ही शादीशुदा है। इस बारे में पहली पत्नी को पता लगा तो उसने भी घर में हंगामा शुरू कर दिया। मामला अजीमनगर थाना क्षेत्र के ग्राम डोकपूरी टांडा का है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

गांव निवासी युवक तकमील चंडीगढ़ में हेयर कटिग का काम करता था। फेसबुक पर उसकी दोस्ती आसाम की युवती से हो गई थी। दोनों ने एक साथ रहने के वादे किए। कुछ दिन बाद युवक ने युवती को आसाम से चंडीगढ़ अपने पास बुला लिया। करीब तीन महीने साथ रहने के बाद युवती गर्भवती हुई तो युवक उसे छोड़कर भाग आया। युवती को युवक के गांव का पता नहीं था। इस कारण युवती वापस आसाम चली गई। कुछ समय बाद उसने एक बच्चे को जन्म दिया। महीना भर पहले बच्चे के पिता की तलाश में युवती ने अपना घर छोड़ दिया। रामपुर आने पर युवती ने महिला आयोग से मदद मांगी। पुलिस की मदद से महिला आयोग ने बच्चे के पिता को तलाश लिया। पहले से शादीशुदा युवक की पत्नी को दूसरी पत्नी के बारे में मालूम हुआ तो हंगामा हो गया। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में लगी हुई है।

chat bot
आपका साथी