बैसाखी पर्व पर गुरुद्वारे में हुए कार्यक्रम में गणमान्य लोगों को किया सम्मानित

रामपुर गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा में मंगलवार को बैसाखी पर्व पर कीर्तन दरबार सजा जिसमें रागी जत्थों ने सबद-कीर्तन कर संगत को निहाल किया।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 13 Apr 2021 10:40 PM (IST) Updated:Tue, 13 Apr 2021 10:40 PM (IST)
बैसाखी पर्व पर गुरुद्वारे में हुए कार्यक्रम में गणमान्य लोगों को किया सम्मानित
बैसाखी पर्व पर गुरुद्वारे में हुए कार्यक्रम में गणमान्य लोगों को किया सम्मानित

रामपुर : गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा में मंगलवार को बैसाखी पर्व पर कीर्तन दरबार सजा जिसमें रागी जत्थों ने सबद-कीर्तन कर संगत को निहाल किया। गुरु का अटूट लंगर बरताया गया, जिसमें लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। इस अवसर पर शहर के गणमान्य लोगों को सिरोपा भेंटकर सम्मानित किया गया।

गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा में बैसाखी पर्व के अवसर पर सुबह आठ बजे अखंड पाठ की समाप्ति हुई। इसके बाद कीर्तन दरबार सजाकर सबद-कीर्तन किया गया। नानकसर वाले भाई जगजीत सिंह ने गुरु के इतिहास पर विस्तार से प्रकाश डाला। सभी से गुरु के बताए मार्ग पर चलने का आह्वान किया। कहा कि गुरु के बताए मार्ग पर चलने से ही तरक्की संभव है। हर सिख को अमृत पान करना चाहिए। बगैर अमृत पान के सिख अधूरा है। इसके साथ ही संपन्न परिवारों को दीन दुखियों की सेवा करनी चाहिए। अंतिम अरदास ग्रंथी सुरजीत सिंह ने की। इस अवसर पर गुरु का अटूट लंगर बरताया गया। इस अवसर पर भाजपा नेता आकाश सक्सेना हनी ने भी गुरुद्वारे में माथा टेका। समाजसेवी अब्दुल्लाह तारिक ने सभी को भाईचारे का संदेश दिया।

इस दौरान गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी की ओर से गणमान्य लोगों को सिरोपे भेंट किए गए। इनमें भाजपा नेता भारत भूषण गुप्ता, आकाश सक्सेना हनी, तीरथ सिंह लखविदर सिंह, हरविदर सिंह बाजवा, रणजीत कौर, चरण मासी, दर्शन सिंह खुराना, गुरजीत सिंह आहूजा, गुलशन अरोड़ा को सिरोपे भेंट किए गए।

इस अवसर पर गुरुद्वारे के प्रधान निर्मल सिंह ने सभी को बैसाखी पर्व की बधाई दी। इसके साथ ही कोविड नियमों का पालन करते हुए कार्यक्रम संपन्न कराने के लिए सभी का आभार व्यक्त किया। इस मौके पर सचिव सरदार मनमीत सिंह, वीर खालसा सेवा समिति के अध्यक्ष अवतार सिंह, अमरजोत सिंह कपूर, जसपाल सिंह वादी, हरदेव सिंह, सुरजीत सिंह जुब्बल, सेवा सिंह, जगजोत सिंह, तीरथ सिंह, कृपाल सिंह, हरभजन सिंह बत्रा, गुलशन अरोड़ा, हरीश अरोड़ा, सनी कपूर आदि मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी