साढ़े आठ करोड़ रुपये स्वीकृत फिर भी अधूरा पड़ा पुल

रामपुर बिलासपुर क्षेत्र के गांव भटपुरा तारन में सैंजनी नदी पर बने पुल के लिए साढ़े आठ करोड़ रुपये स्वीकृत हुए एक साल बीत गया लेकिन पुल का कार्य अभी तक शुरू नहीं हो सका है। इससे ग्रामीणों में रोष व्याप्त है।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 05 Dec 2021 10:59 PM (IST) Updated:Sun, 05 Dec 2021 10:59 PM (IST)
साढ़े आठ करोड़ रुपये स्वीकृत फिर भी अधूरा पड़ा पुल
साढ़े आठ करोड़ रुपये स्वीकृत फिर भी अधूरा पड़ा पुल

रामपुर: बिलासपुर क्षेत्र के गांव भटपुरा तारन में सैंजनी नदी पर बने पुल के लिए साढ़े आठ करोड़ रुपये स्वीकृत हुए एक साल बीत गया लेकिन पुल का कार्य अभी तक शुरू नहीं हो सका है। इससे ग्रामीणों में रोष व्याप्त है।

क्षेत्र के गांव भटपुरा तारन, सुल्तानपुर, मझरा, पजावा, महेशपुरा, गणेशपुर, मुल्लाखेड़ा आदि गांवों के निकट बह रही सैंजनी नदी पर पुल न होने के कारण ग्रामीणों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था। चार साल पहले ग्रामीणों की समस्याओं को देखते हुए तत्कालीन विधायक संजय कपूर ने लोक निर्माण विभाग के समक्ष पुल का निर्माण कराने का प्रस्ताव रखा। तीन करोड़ रुपये की लागत से वर्ष 2016 में नदी पर पुल का निर्माण कार्य कराया गया था। कुछ ही समय के बाद नदी पर पुल बनकर तैयार हो गया था। लेकिन, दोनों ओर की पिचिग का काम बाकी रह गया है। अधिकारियों की लापरवाही के चलते चार साल गुजरने के बावजूद पुल का पिचिग कार्य पूर्ण नहीं हो सका है। इससे ग्रामीणों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। प्रदेश के जलशक्ति राज्यमंत्री बल्देव सिंह औलख ने 20 सितंबर 2020 को पुल के पिचिग कार्य के लिए साढ़े आठ करोड़ रुपये स्वीकृत करवाएं थे। लेकिन कार्य अभी तक शुरू नहीं हो सका है। ग्रामीणों का कहना है कि पुल के पिचिग का पैसा स्वीकृत होने के बावजूद निर्माण कार्य शुरू नहीं हो सका है। एक साल का समय बीतने के बाद लोक निर्माण विभाग द्वारा पुल की पिचिग को लेकर दोनों साइड से अब मौजूदा समय में निशान लगाए जा रहे हैं। उन्होंने पुल के पिचिग का निर्माण कार्य जल्द पूर्ण कराने की मांग की है। उपजिलाधिकारी निरंकार सिंह ने कहा कि मामला उनके संज्ञान में नहीं है। संबंधित अधिकारियों से वार्ता कर समस्या का समाधान कराया जाएगा।

chat bot
आपका साथी