एक दौड़ देश के नाम..दौड़ा आकाशवाणी परिवार

एक दौड़ देश के नाम..दौड़ा आकाशवाणी परिवार ।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 30 Sep 2020 11:38 PM (IST) Updated:Wed, 30 Sep 2020 11:38 PM (IST)
एक दौड़ देश के नाम..दौड़ा आकाशवाणी परिवार
एक दौड़ देश के नाम..दौड़ा आकाशवाणी परिवार

जासं, रामपुर : आकाशवाणी के तत्वावधान में बुधवार की सुबह एक दौड़ देश के नाम शीर्षक से फिट इंडिया फ्रीडम रन का आयोजन किया गया। इसका शुभारंभ केंद्र अध्यक्ष मनदीप कौर ने हरी झंडी दिखा कर किया।

सुबह में छह बजे आकाशवाणी परिवार के गांधी समाधि पर इकट्ठा हुए। उन्होंने यहां से अलग-अलग मार्गों पर दौड़ना आरंभ किया। सब के मन में इसको लेकर बहुत उत्साह था। इस अवसर पर केंद्र अध्यक्ष ने कहा कि यह दौड़ प्रतीकात्मक रूप से आयोजित की जा रही है। इसका उद्देश्य है कि लोग अपने आपको फिट रखें। क्योंकि स्वस्थ नागरिक ही सुगठित राष्ट्र के निर्माण में सहायक हो सकते हैं। तकनीकी प्रमुख मुकेश कुमार ने कहा कि इस तरह के आयोजन सामाजिक जागरूकता का संदेश देते हैं। वर्तमान में फिटनेस सबसे बड़ी जरूरत है। दौड़ का सजीव प्रसारण भी आकाशवाणी केंद्र से किया गया।

सहायक अभियंता मंतोष विश्वास, कार्यक्रम अधिशासी डॉ. विनय वर्मा, राजीव सक्सेना, लेखाकार डॉ. अतुल कुमार सक्सेना, प्रसारण अधिकारी रामशब्द चौहान, गौरव सक्सेना, सुधांशु नंदन व असीम सक्सेना आदि रहे।

chat bot
आपका साथी