टांडा में पौने चार माह बाद झंडा चौक पर लगा साप्ताहिक बाजार

जागरण संवाददाता टांडा नगर पालिका के प्रयास से नगर के मुख्य मार्ग पर लगने वाला साप्ताहिक ब

By JagranEdited By: Publish:Thu, 16 Jul 2020 07:37 PM (IST) Updated:Thu, 16 Jul 2020 07:37 PM (IST)
टांडा में पौने चार माह बाद झंडा चौक पर लगा साप्ताहिक बाजार
टांडा में पौने चार माह बाद झंडा चौक पर लगा साप्ताहिक बाजार

जागरण संवाददाता, टांडा : नगर पालिका के प्रयास से नगर के मुख्य मार्ग पर लगने वाला साप्ताहिक बाजार पौने चार माह बाद मुहल्ला मोतीनगर में झंडा चौक पर लगा। लॉकडाउन के बाद पहली बार लगे साप्ताहिक बाजार में पहले दिन तपती धूप के कारण ग्राहकों की कमी रही।

लॉकडाउन लगने के बाद पूरा मार्केट बंद हो गया था। अनलॉक-2 में प्रशासन ने दुकानें खोलने की काफी छूट दी। पर टांडा बाजपुर मुख्य मार्ग पर सदर बाजार में गुरुवार को दुकानें के सामने लगने वाले साप्ताहिक बाजार में भीड़ और जाम की समस्या से निजात दिलाने को प्रशासन ने रोक लगा दी है। जबकि नगर पालिका द्वारा लॉकडाउन से पहले ही इस साप्ताहिक बाजार को दुकानदारों को सूचित कर झंडा चौक पर शिफ्ट कर दिया गया था। लॉकडाउन होने के चलते मामला बीच मे लटक गया था। नगर पालिका द्वारा फिर से उक्त साप्ताहिक बाजार को झंडा चौक पर शिफ्ट कर दिया गया है। गुरुवार को लॉकडाउन के बाद पहला साप्ताहिक बाजार लगा, जिसमे तेज धूप के चलते खरीदार कम जबकि फड़ विक्रेता अधिक दिखाई दिए। अधिकतर फड़ खाली दिखाई दिए। इस बीच नगर पालिका द्वारा गुरुवार सुबह पांच बजे से झंडा चौक, फव्वारा चौक, पुराने स्लाटर हाउस के सामने, आदि स्थानों पर सड़क व नालों की सफाई कराई गई। साथ ही फड़ चिन्हित कर बुकिग की।

नगर पालिका अध्यक्ष महनाज जहां का कहना है कि साप्ताहिक बाजार लगने से बड़ी संख्या में लोगों को रोजगार मिल जाएगा। जिस से काफी राहत मिलेगी। लॉकडाउन के चलते पूरा मार्केट बंद था। साढ़े तीन माह से साप्ताहिक बाजार भी पूरी तरह बंद हो गया था। नगर पालिका कर्मचारी फड़ चिन्हित करने में लगाए हैं।

chat bot
आपका साथी