स्वच्छ भारत मिशन में प्रत्येक व्यक्ति करे सहयोग : औलख

जागरण संवाददाता, बिलासपुर : प्रदेश के अल्पसंख्यक कल्याण एवं ¨सचाई राज्यमंत्री बल्देव ¨सह औलख ने

By JagranEdited By: Publish:Wed, 26 Sep 2018 08:06 PM (IST) Updated:Wed, 26 Sep 2018 08:06 PM (IST)
स्वच्छ भारत मिशन में प्रत्येक व्यक्ति करे सहयोग : औलख
स्वच्छ भारत मिशन में प्रत्येक व्यक्ति करे सहयोग : औलख

जागरण संवाददाता, बिलासपुर : प्रदेश के अल्पसंख्यक कल्याण एवं ¨सचाई राज्यमंत्री बल्देव ¨सह औलख ने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति को स्वच्छ भारत मिशन में सहयोग करना चाहिए। तभी अभियान को सफल बनाया जा सकता है। वह बुधवार को खण्ड विकास कार्यालय में स्वच्छता जागरूकता अभियान के तहत आयोजित गोष्ठी में बोल रहे थे। कहा कि स्वच्छता ही सेवा है तथा स्वच्छता द्वारा ही हम अपने जीवन में बदलाव ला सकते हैं। स्वच्छता के कारण ही हम बीमारियों से दूर रहकर एक स्वस्थ शरीर का निमरण कर सकते हैं। स्वच्छता का हमारे जीवन में बहुत ही महत्व है। उन्होंने कहा कि 15 ¨सतबर से दो अक्टूबर तक स्वच्छता पखवाड़ा मनाया जा रहा है, जिसके कारण जीवन में काफी बदलाव आ रहे हैं। कहा कि स्वच्छता ही सेवा है। हमें अपने कार्य के लिए दूसरे पर निर्भर नहीं रहना चाहिए। हमें अपना कार्य स्वयं करना चाहिए। इस नियम को जीवन में अपनाते हुए जीवन में बदलाव ला सकते हैं। इससे पहले कार्यकतरओं ने राज्यमंत्री का स्वागत किया। उपजिलाधिकारी दुगर शंकर गुप्ता, पूर्व ब्लाक प्रमुख कुलवंत ¨सह औलख, संतोख ¨सह खैहरा, रवि यादव, अनिल मदान, चेतन पारुथी, मेहर देयोल, मनेंद्र पाल ¨सह हैप्पी, गुरप्रीत ¨सह, दलजीत ¨सह, कमल यादव, जमील अहमद, मोहम्मद फरीद, नबी अहमद आदि मौजूद रहे। इसके पश्चात राज्यमंत्री बल्देव ¨सह औलख गांव चकफेरी मोड स्थित सरदार सीड्स प्लांट पर पहुंचे। राज्य जैविक प्रमाणीकरण संस्था द्वारा जैविक खेती एवं उसके प्रमाणीकरण के विषय पर आयोजित गोष्ठी में शामिल हुए। उन्होंने गोष्ठी में मौजूद किसानों एवं गणमान्य नागरिकों से क्षेत्र में जैविक खेती किए जाने का आह्वान किया। पूर्व विधायक जयदीप ¨सह बरार, सीड्स प्लांट स्वामी गुरजीत ¨सह, अमृतपाल ¨सह हैप्पी, अजरुन ¨सह गिल, हरनेक ¨सह, मनोज गोयल, पुरुषोत्तम गोयल आदि मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी