सड़क खराब होने से मिल में नहीं पहुंच पा रहा गन्ना

रामपुर सैदनगर क्षेत्र में लालपुर-करनपुर मार्ग की हालत खराब होने के कारण गन्ने के भारी वाहनों का आवागमन बंद हो गया है। ट्रांसपोर्टर केंद्र से गन्ना उठाने से मना कर रहे हैं। सैदनगर क्षेत्र में बंजरिया चौराहे एवं मानकपुर पर राणा शुगर मिल बेलवाड़ा का गन्ना क्रय केंद्र है। ट्रांसपोर्टर दोनों क्रय केंद्रों का गन्ना ट्रैक्टर-ट्राली से लेकर लालपुर-करनपुर मार्ग से होते हुए मिल जाते रहे हैं।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 01 Dec 2021 11:10 PM (IST) Updated:Wed, 01 Dec 2021 11:10 PM (IST)
सड़क खराब होने से मिल में नहीं पहुंच पा रहा गन्ना
सड़क खराब होने से मिल में नहीं पहुंच पा रहा गन्ना

रामपुर: सैदनगर क्षेत्र में लालपुर-करनपुर मार्ग की हालत खराब होने के कारण गन्ने के भारी वाहनों का आवागमन बंद हो गया है। ट्रांसपोर्टर केंद्र से गन्ना उठाने से मना कर रहे हैं।

सैदनगर क्षेत्र में बंजरिया चौराहे एवं मानकपुर पर राणा शुगर मिल बेलवाड़ा का गन्ना क्रय केंद्र है। ट्रांसपोर्टर दोनों क्रय केंद्रों का गन्ना ट्रैक्टर-ट्राली से लेकर लालपुर-करनपुर मार्ग से होते हुए मिल जाते रहे हैं।

नगली गांव से निकलने के बाद मार्ग की हालत काफी खराब हैं। गहरे-गहरे गड्डे बने हुए हैं। कुछ दिन पहले इन्हीं गड्ढों के कारण हादसा हुआ था, जिसमें ट्रैक्टर चालक की मौत हो गई थी। इसके बाद किसान यूनियन ने इस मार्ग पर जाम लगाकर मरम्मत कराने की मांग भी की थी, जिस पर उपजिलाधिकारी टांडा रामपुर एवं उपजिलाधिकारी सदर मुरादाबाद ने मौके पर पहुंचकर 25 नवंबर तक मार्ग दुरुस्त कराने का आश्वासन दिया था। अधिकारियों के आश्वासन का अभी तक कोई असर दिखाई नहीं दिया। जर्जर मार्ग पर कोई भी काम नहीं हो सका। सड़क की हालत ज्यादा खराब होने से किसानों का गन्ना क्रय केंद्रों पर पड़ा सूख रहा है, जिन किसानों ने गन्ना छिलाई करा दी है। उनका गन्ना खेतों में सूख रहा है। मिल प्रबंधन एवं गन्ना अधिकारी इस ओर ध्यान नहीं दे रहे हैं। मिल प्रबंधन भी मार्ग को ठीक कराने के लिए सहयोग कर सकता है, लेकिन उसने हाथ खड़े कर दिए हैं। ऐसे में क्षेत्र के गन्ना किसान परेशान है। दो दिन पूर्व किसानों ने प्रदर्शन कर गन्ना भी जलाया था। लालपुर-करनपुर मार्ग पर भी जाम लगाया था। तब उपजिलाधिकारी टांडा ने पहुंचकर मामले को शांत कराया था। जिला गन्ना अधिकारी हेमराज सिंह ने बताया कि किसानों की समस्या का समाधान कराया जाएगा। मार्ग की हालत इतनी खराब है कि एक सप्ताह पूर्व मिल को गन्ना ले जाते समय ट्रैक्टर चालक की दबकर मौत हो गई थी। इस हादसे के बाद भी कोई सुनवाई नहीं हुई।

पिकू चौधरी। 15 दिन पूर्व हमने सड़क पर जाम लगाकर करनपुर मार्ग की मरम्मत की आवाज उठाई थी, जिसपर उपजिलाधिकारी ने पहुंचकर जल्द मरम्मत कराने का आश्वासन दिया था। अभी तक कुछ नहीं हुआ। दीपू चौधरी। गन्ना तौल न होने से हमारा गन्ना क्रय केंद्र पर खड़ा सूख रहा है। एक सप्ताह से गन्ना वहीं पड़ा है एवं काला हो गया है। ऐसे में बड़ी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। पिटू सिंह।

खेतों में गन्ने के ढेर लग गए हैं, ऐसे में बहुत नुकसान हो रहा है। प्रतिदिन क्रय केंद्र के चक्कर लगाते हैं कि आज तौल होगी, लेकिन कोई सुनवाई नहीं होती। वापस निराश होकर घर लौटना पड़ता है। अनिल चौधरी।

पुलिस भी मार्ग पर रात में चल रहे खनन के डंपरों को रुकवाने के लिए कुछ नहीं कर रही है। ऐसे में प्रतिदिन सड़क की हालत और खराब होते जा रहे हैं। जल्द इनको रुकवाकर मार्ग की मरम्मत करानी चाहिए। राजवीर सिंह।

chat bot
आपका साथी