विवाद में चले लाठी-डंडे, तीन लोग घायल

रामपुर। मिलक में खेत में पानी निकालने को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। दोनों पक्षों में जमकर लाठी-डंडे चले। इसमें तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने घायलों का मेडिकल कराकर दोनों पक्षों के खिलाफ एनसीआर दर्ज की है।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 26 Oct 2021 11:13 PM (IST) Updated:Tue, 26 Oct 2021 11:13 PM (IST)
विवाद में चले लाठी-डंडे, तीन लोग घायल
विवाद में चले लाठी-डंडे, तीन लोग घायल

रामपुर। मिलक में खेत में पानी निकालने को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। दोनों पक्षों में जमकर लाठी-डंडे चले। इसमें तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने घायलों का मेडिकल कराकर दोनों पक्षों के खिलाफ एनसीआर दर्ज की है।

कोतवाली क्षेत्र के ग्राम कूप निवासी मुनेंद्र ने पुलिस को बताया कि मंगलवार को वह अपने खेत में पानी लगा रहा था। गांव निवासी मुन्नालाल ने सरकारी नाले को जोतकर अपने खेत में मिला लिया है। इससे थोड़ा पानी मुन्ना लाल के खेत में चला गया। मुन्ना लाल ने अपने पुत्र चंद्रपाल, रिश्तेदार भीष्म पाल और शंकरलाल के साथ उस पर लोहे की राड, डंडे आदि से पीटकर घायल कर दिया। वहीं दूसरे पक्ष के मुन्ना लाल ने पुलिस को बताया कि मुनेंद्र जानबूझकर उसके खेत से पानी निकाल रहा था। विरोध करने पर फावड़े से वार करके उसे और उसके पुत्र चंद्रपाल को गंभीर रूप से घायल कर दिया। पुलिस ने मारपीट में घायल मुनेंद्र और दूसरे पक्ष के चंद्रपाल उसके पिता मुन्नालाल का मेडिकल कराया। दोनों ही पक्षों की तहरीर लेकर पुलिस ने एनसीआर दर्ज कर ली।

वहीं दूसरा मामला कोतवाली क्षेत्र के ग्राम कृपया पांडे का है। गांव निवासी चंद्र प्रकाश पांडे लहूलुहान अवस्था में मंगलवार को कोतवाली पहुंचे। उन्होंने पुलिस को बताया कि वह गांव स्थित अपनी खाद की दुकान को खोल रहे थे। गांव के ही प्रमोद, बिजनेस और छत्रपाल वहां शराब पी रहे थे। उन लोगों से उनका पुरानी रंजिश चल रही है। शराब पीने को मना किया तो उन्होंने उन पर हमला कर दिया। उन्हें बचाने आए उनके भाई नत्थू लाल पांडे और भतीजे रोहित को लाठी-डंडे, लोहे की राड से हमला कर उन्हें भी घायल कर दिया। पुलिस ने तहरीर के आधार आरोपितों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली।

chat bot
आपका साथी