दीक्षित कालेज में लगी बाल विज्ञान प्रदर्शनी

दीक्षित कालेज में लगी बाल विज्ञान प्रदर्शनी

By JagranEdited By: Publish:Fri, 22 Nov 2019 10:47 PM (IST) Updated:Fri, 22 Nov 2019 10:47 PM (IST)
दीक्षित कालेज में लगी बाल विज्ञान प्रदर्शनी
दीक्षित कालेज में लगी बाल विज्ञान प्रदर्शनी

जागरण संवाददाता, रामपुर : दीक्षित कालेज आफ हायर एजूकेशन में डीएलएड के प्रशिक्षुओं द्वारा विज्ञान और प्रोद्योगिकी विषय पर बाल विज्ञान प्रदर्शनी लगाई गई। इसमें प्रशिक्षुओं द्वारा बनाए गए विभिन्न मॉडल सजाए गए, जिन्हें सभी ने खूब सराहा।

प्रदर्शनी में लगए गए मॉडलों के द्वारा संदेश दिया गया कि किस प्रकार विज्ञान व प्रौद्योगिकी समाज व देश के विकास के लिए आवश्यक है और समाज व देश की प्रगति किस प्रकार इन पर निर्भर है। विज्ञान प्रदर्शनी का निर्णायक मंडल के बलवीर सिंह एवं डॉ.अशोक कुमार द्वारा निरीक्षण किया गया। इस दौरान छात्रा अनुराधा एवं छात्र कपिल वर्मा का चयन किया गया।

प्रबंध निदेशक विवेक दीक्षित ने विज्ञान के महत्व के बारे में विस्तार से बताया। कहा कि छात्रों के द्वारा विज्ञान पर आधारित एक से बढ़कर एक मॉडल तैयार किए गए हैं। इसी तरह विज्ञान के क्षेत्र में सभी अपनी रुचि बनाए रखें। कहा विज्ञान का क्षेत्र काफी व्यापक है। इतिहास गवाह है कि विज्ञान के जो अविष्कार हुए हैं, उनमें वैज्ञानिकों को पहली बार में सफलता नहीं मिली, मगर हमारे देश के वैज्ञानिकों ने हार नहीं मानी, मन में जो ठाना उसे पूरा किया और अंत में सफलता उनके हाथ लगी। इस लिए मनुष्य को अपने जीवन में कभी हार नहीं माननी चाहिए। निरंतर प्रयास करते रहना चाहिए। ऐसा करने से एक दिन मनुष्य को कामयाबी अवश्य मिलती है। कहा कि हमारी कामना है कि विज्ञान के क्षेत्र में नए अविष्कार कर देश के साथ स्कूल का नाम भी आप लोग रोशन करें।

chat bot
आपका साथी