अनियंत्रित ट्रक पेड़ से टकराया, क्लीनर घायल

बिलासपुर : केमरी मार्ग पर गैस सिलेंडर से भरा ट्रक अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गया। इसस

By JagranEdited By: Publish:Sat, 22 Sep 2018 10:20 PM (IST) Updated:Sat, 22 Sep 2018 10:20 PM (IST)
अनियंत्रित ट्रक पेड़ से टकराया, क्लीनर घायल
अनियंत्रित ट्रक पेड़ से टकराया, क्लीनर घायल

बिलासपुर : केमरी मार्ग पर गैस सिलेंडर से भरा ट्रक अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गया। इससे क्लीनर घायल हो गया। घटना शनिवार सवेरे लगभग साढ़े सात बजे की है। बरेली से रुद्रपुर जा रहे भारत गैस कंपनी के सिलेंडरों से भरा ट्रक का स्टेय¨रग फेल हो गया। इससे चालक ट्रक पर नियंत्रण खो बैठा और ट्रक सड़क किनारे पेड़ से टकरा गया। हादसे के बाद लोगों की भीड़ एकत्र हो गई। सूचना पर 108 एम्बुलेंस मौके पर पहुंची। हादसे में घायल क्लीनर रामवीर ¨सह निवासी औंध बरेली को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर भर्ती कराया। बुखार से महिला की मौत

केमरी : बुखार के चलते महिला की मौत हो गई। मुहल्ला माजुल्लानगर निवासी जहीफ अहमद की 52 वर्षीय पत्नी नादिया बेगम को पांच दिन पहले बुखार आया था। इस दौरान उसका जिला अस्पताल में उपचार चल रहा था। महिला के पति ने बताया कि हालत में सुधार होने पर वह महिला को घर ले आया। शुक्रवार की रात अचानक हालत बिगड़ने पर उसे खून की उल्टी आई। इलाज को ले जाते समय उसकी मौत हो गई। शनिवार को गमगीन माहौल में उसका दफन कर दिया गया।

chat bot
आपका साथी