गुरुद्वारे में धूमधाम से मनाया श्री गुरु नानक देव जी का प्रकाशोत्सव

गुरुद्वारे में धूमधाम से मनाया श्री गुरु नानक देव जी का प्रकाशोत्सव

By JagranEdited By: Publish:Wed, 13 Nov 2019 10:54 PM (IST) Updated:Wed, 13 Nov 2019 10:54 PM (IST)
गुरुद्वारे में धूमधाम से मनाया श्री गुरु नानक देव जी का प्रकाशोत्सव
गुरुद्वारे में धूमधाम से मनाया श्री गुरु नानक देव जी का प्रकाशोत्सव

जागरण संवाददाता, रामपुर : सिविल लाइंस स्थित गुरुद्वारा संत भाई जी बाबा में श्री गुरु नानक देव जी महाराज का 550वां प्रकाशोत्सव धूमधाम से मनाया गया।

इस अवसर पर गुरुद्वारे में दीवान सजा जो बुधवार को देर रात तक चला। इस दौरान केक काटकर श्री गुरु नानक देव जी महाराज का जन्मोत्सव मनाया गया। जमकर आतिशबाजी भी की गई। सिविल लाइंस में गुरुद्वारे और उनके जाने वाले मार्गों को बिजली की रंग-बिरंगी झालरों से काफी खूबसूरत ढंग से सजाया गया। शाम होते ही गुरुद्वारे रोशनी से जगमगा उठे।

सिविल लाइंस स्थित गुरुद्वारा संत भाई जी बाबा में श्री गुरु नानक देव जी महाराज के 550वें प्रकाशोत्सव पर शाम को दीवान सजा जो देर रात तक चला। इस दौरान केक काटकर श्री गुरु नानक देव जी का जन्मदिन मनाया गया। इसके बाद सभी को केक वितरित किया गया।

लोगों ने गुरुद्वारे में मोमबत्तियां जलाईं, जिसकी रोशनी से गुरुद्वारा जगमगा उठा। इस दौरान जमकर आतिशबाजी भी की गई। इसके बाद नाम सिमरन जत्था एवं हजूरी रागी जत्था ने शबद कीर्तन कर संगत को निहाल किया। दरबार साहिब अमृतसर से आए भाई हरविदर सिंह के रागी जत्थे ने रात्रि 11:30 बजे तक सबद कीर्तन किया। इसके उसके उपरांत अरदास हुई। इसके बाद लंगर हुआ, जिसमें काफी संख्या में लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। इसके बाद हजूरी रागी जत्था, नाम सिमरन जथा, स्त्री सत्संग सभा आदि को सिरोपा भेंटकर सम्मानित किया गया। इस दौरान सभी ने जमकर गुरु के जयकारे लगाए, जिससे आसपास का वातावरण भक्तिमय हो गया।

गुरुद्वारे के प्रधान दर्शन सिंह खुराना ने सभी का आभार व्यक्त किया तथा सभी से गुरु के बताए मार्ग पर चलने का आहवान किया। कहा गुरु के मार्ग पर ही चलने से तरक्की संभव है।

इस मौके पर गुरु चरण सिंह आहूजा, ओंकार सिंह, त्रिलोचन सिंह, भूपेंद्र सिंह, महेंद्र सिंह गोल्डी, गुलशन अरोड़ा, हरीश अरोड़ा, पपेंदर सिंह, गुलशन अरोड़ा, रविदर सिंह टोनी, राधेश्याम अरोड़ा, धनवंत सिंह, अमरजीत सिंह, जसमीत सिंह विकी, जसप्रीत सिंह, आशु, हरजीत सिंह बॉबी, गुरदेव सिंह, सतपाल सिंह, महेंद्र सिंह, हरप्रीत सिंह, राजेंदर सिंह आदि मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी