धूमधाम से मनाया गया खेल दिवस

धूमधाम से मनाया गया खेल दिवस

By JagranEdited By: Publish:Fri, 22 Nov 2019 10:46 PM (IST) Updated:Fri, 22 Nov 2019 10:46 PM (IST)
धूमधाम से मनाया गया खेल दिवस
धूमधाम से मनाया गया खेल दिवस

जागरण संवाददाता, रामपुर : स्मार्ट इंडियन किड्डूज में वार्षिक खेल दिवस धूमधाम से मनाया गया। इसमें बच्चों ने पूरे जोश और उत्साह के साथ प्रतिभाग किया। बच्चों द्वारा किए गए परिश्रम को सबकी भरपूर सराहना मिली।

कार्यक्रम के प्रारंभ में प्रधानाचार्य मंजरी गुप्ता ने स्पोर्ट मीट की घोषणा की। उसके बाद कार्यक्रम शुरू किया गया। प्ले ग्रुप के बच्चों ने जैली फिश रेस में तो नर्सरी के बच्चों ने कैप एंड गॉगल रेस में भाग लिया। केजी के बच्चों ने जम्पिग विद बॉल रेस में भाग लिया। 50 मीटर रेस में सारे ही बच्चों ने प्रतिभाग किया। उसके बाद बच्चों द्वारा नृत्य की सुंदर प्रस्तुति दी गई। इस दौरान बच्चों द्वारा व्हील्स ऑन द बस राउंड एंड राउंड पर भी किए गए ड्रिल डांस को सबने खूब पसंद किया। अंत में विजेता रहे प्रतिभागियों को पुरस्कार वितरित किए गए। इस दौरान बालबाड़ी की सुपरवाइजर शालिनी रस्तोगी ने कहा कि इस तरह के कार्यक्रम से बच्चों में प्रारंभ से ही खेलों के प्रति रुचि पैदा होती है। अभिभावकों को उन्हें खेलने से रोकना नहीं चाहिए, क्योंकि खेलों से बच्चों का शारीरिक व मानसिक विकास अच्छी तरह होता है। निदेशक शरद गुप्ता ने सबका आभार व्यक्त किया। निर्याणक मंडल में नीलम सक्सेना, नेहा अग्रवाल व सतनाम कौर रहीं। हीनू गुलाटी, आंचल, सोनम पाल, हिमांशी, साइमा, सबा, शालिनी रस्तोगी व संतोष सिंह आदि रहे।

chat bot
आपका साथी