विशेष संचारी रोग नियंत्रण को निकली रैली

रामपुर जिले में विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान और दस्तक अभियान को सफल बनाने को शहर में रैली का आयोजन किया गया।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 01 Mar 2021 10:51 PM (IST) Updated:Mon, 01 Mar 2021 10:51 PM (IST)
विशेष संचारी रोग नियंत्रण को निकली रैली
विशेष संचारी रोग नियंत्रण को निकली रैली

रामपुर : जिले में विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान और दस्तक अभियान को सफल बनाने को शहर में रैली का आयोजन किया गया। रैली का शुभारंभ कलक्ट्रेट परिसर से किया। जिलाधिकारी आन्जनेय कुमार सिंह ने रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली कचहरी चौराहा, स्टार चौराहा, गांधी समाधि होते हुए जिला चिकित्सालय पहुंचकर संपन्न हुई। रैली में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों ने हिस्सा लिया। जिलाधिकारी ने बताया कि पहली मार्च से 31 मार्च तक संचारी रोग नियंत्रण अभियान आयोजित किया जा रहा है, जिसमें सभी ग्रामों में संचारी रोगों की रोकथाम हेतु विशेष साफ-सफाई, पेयजल की व्यवस्था, कचरे का निस्तारण, झाड़ियों की कटाई, कीटनाशक का छिड़काव तथा संचारी रोगों से ग्रस्त व्यक्तियों की पहचान कर उनके उपचार की व्यवस्था कराई जाएगी। अभियान के अन्तर्गत 10 मार्च से 24 मार्च तक दस्तक अभियान भी चलाया जायेगा। दस्तक अभियान में आशा द्वारा घर-घर भ्रमण कर बुखार के रोगियों की सूची, क्षय रोग के लक्षणों वाले रोगियों की सूची, जन्म एवं मृत्यु पंजीकरण, कुपोषित बच्चों की सूची तथा दिमागी बुखार के कारण विकलांग हुए व्यक्तियों की सूची तैयार कर उपचार की व्यवस्था कराई जाएगी। रैली के शुभारंभ अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी गजल भारद्वाज, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व राम भरत तिवारी, मुख्य चिकित्सा अधिकारी संजीव यादव, नगर मजिस्ट्रेट रामजी मिश्र, जिला कार्यक्रम अधिकारी राजेश कुमार, जिला मलेरिया अधिकारी पंकज द्विवेदी सहित यूनीसेफ के प्रतिनिधि व अन्य अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे। टांडा में निकाली रैली

संचारी रोगों पर नियंत्रण को पहली मार्च से 31 मार्च तक लोगों को जागरूक करने के लिए अभियान चलाया जाएगा। चिकित्सा अधीक्षक डॉ. आरके चंदेल के नेतृत्व में सोमवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र स्टाफ डॉ. सतवीर सिंह, डॉ. हरेंद्र सिंह, जितेंद्र पराशर, रफत परवीन, मयंक प्रताप सिंह, रेनु शर्मा, जयवीर, जयनारायण गौतम आदि ने संचारी रोग पर सीधे वार करने को सदर बाजार आदि में रैली निकालकर लोगों को जागरूक किया। डॉ. आरके चंदेल ने बताया कि संचारी रोग पर नियंत्रण के लिए अभियान पहली मार्च से 31 मार्च तक चलाया जाएगा।

बाल विकास विभाग की ओर से भी नगर के विभिन्न मुहल्लों में रैलियां निकालकर संचारी रोग के प्रति जागरूक करने की अपील की। पूनम शर्मा, ममता सक्सेना, राजकुमारी वर्मा, होंसकली, विमला रुहेला, सुनीता सक्सेना, नूर बानो, कामिनी बैगन, पूनम सैनी, पूजा वर्मा, नसीम बेगम, आसमा बेगम आदि ने छोटे बच्चों के साथ रैली निकाली।

chat bot
आपका साथी