एसपी ने केमरी थाने का किया औचक निरीक्षण

पुलिस अधीक्षक ने थाने का औचक निरीक्षण कर थानाध्यक्ष से आवश्यक जानकारी हासिल की। निरीक्षण के दौरान उन्होंने थानाध्यक्ष और हेड मोहर्रिर को पांच-पांच सौ रुपये का नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया। मंगलवार दोपहर लगभग एक बजे पुलिस अधीक्षक शिव हरि मीना अचानक थाने पहुंचे। उनको देखकर थाने में खलबली मच गई। उन्होंने सबसे पहले ड्यूटी रजिस्टर देखा। इसके बाद उन्होंने माल खाना और मैस का निरीक्षण किया। उन्होंने लंबित विवेचनाओं के बारे में थानाध्यक्ष जयपाल ¨सह ग्वाल से आवश्यक जानकारी हासिल की।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 22 Jan 2019 10:55 PM (IST) Updated:Tue, 22 Jan 2019 10:55 PM (IST)
एसपी ने केमरी थाने का किया औचक निरीक्षण
एसपी ने केमरी थाने का किया औचक निरीक्षण

केमरी, जासं : पुलिस अधीक्षक ने थाने का औचक निरीक्षण कर थानाध्यक्ष से आवश्यक जानकारी हासिल की। निरीक्षण के दौरान उन्होंने थानाध्यक्ष और हेड मोहर्रिर को पांच-पांच सौ रुपये का नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया। मंगलवार दोपहर लगभग एक बजे पुलिस अधीक्षक शिव हरि मीना अचानक थाने पहुंचे। उनको देखकर थाने में खलबली मच गई। उन्होंने सबसे पहले ड्यूटी रजिस्टर देखा। इसके बाद उन्होंने माल खाना और मैस का निरीक्षण किया। उन्होंने लंबित विवेचनाओं के बारे में थानाध्यक्ष जयपाल ¨सह ग्वाल से आवश्यक जानकारी हासिल की। निरीक्षण के दौरान उन्होंने असलाह रूम को देखकर तथा रिकार्ड रूम को देखकर एसपी बेहद खुश हुए। उन्होंने अभिलेखों की जांच की और उसके रख-रखाव की व्यवस्था तथा थाना परिसर में सफाई देखकर खुश हुए। उन्होंने थानाध्यक्ष जसपाल ¨सह ग्वाल, हेडमोहर्रिर को पांच-पांच सौ रुपये का नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर सीओ आशुतोष तिवारी आदि मौजूद रहे। जासं

chat bot
आपका साथी