सोनू पाल का हुनर, ऊन से लेकर कोट तक बना रहे अपने घर

रामपुर हुनर हाट में हरिद्वार से सोनू पाल का हुनर वाकई कमाल है। वह ऊन से लेकर जैकेट और कोट तक अपने घर में बना रहे हैं। इनके बनाए कोट और जैकेट भी बेहतरीन हैं।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 19 Oct 2021 11:21 PM (IST) Updated:Tue, 19 Oct 2021 11:21 PM (IST)
सोनू पाल का हुनर, ऊन से लेकर कोट तक बना रहे अपने घर
सोनू पाल का हुनर, ऊन से लेकर कोट तक बना रहे अपने घर

रामपुर: हुनर हाट में हरिद्वार से सोनू पाल का हुनर वाकई कमाल है। वह ऊन से लेकर जैकेट और कोट तक अपने घर में बना रहे हैं। इनके बनाए कोट और जैकेट भी बेहतरीन हैं।

इस काम में इनका पूरा परिवार लगा है। कोई भेड़ पाल रहा है तो कोई ऊन तैयार कर रहा है। कई सदस्य तैयार माल बेचने में लगे हैं। सोनू पाल के स्टाल पर कोट और जैकेट को देखकर ग्राहकों के कदम ठहर जाते हैं। उनके स्टाल के पास ही विश्वकर्मा वाटिका बनी है। वह इसमें अपने हुनर से धागा तैयार करके भी दिखाते हैं। हुनर हाट का उद्घाटन करने आए केंद्रीय शिक्षा एवं कौशल विकास मंत्री धर्मेंद्र प्रधान और केंद्रीय अल्पसंख्यक कार्य मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने भी इन्हे धागा तैयार करते देख जमकर तारीफ की थी। हरिद्वार के लंढौरा गांव के सोनू पाल बताते हैं कि उनके परिवार में 10 सदस्य हैं और सभी इसी काम में लगे हैं। यह उनका पुश्तैनी काम है। उनके दादा और पिता भी यही काम करते रहे हैं। पिछले 25 साल से वह भी इसी काम में लगे हैं, लेकिन हुनर हाट में पहली बार आए हैं। उनके परिवार में 50 भेड़ें पाली जाती हैं, जिनसे ऊन तैयार की जाती है। इसके बाद वह ऊन से धागा बनाते हैं। घर पर ही हथकरघा लगा रखा है। चरखा मशीन भी है। ऊन तैयार करने के बाद उससे कोट, जैकेट और लोई बनाते हैं। उनके पास 360 रुपये से लेकर 800 रुपये तक की लोई है। 840 रुपये की जैकेट है, जबकि 2800 से तीन हजार रुपये तक का कोट है। बताते हैं कि इस कोट की कीमत बाजार में पांच हजार है। हुनर हाट में कोई टैक्स भी नहीं देना पड़ रहा है। यहां पर सारी सुविधाएं सरकार की ओर से मिल रही है। यहां पर स्टाल फ्री में हैं। खाना और आने-जाने का खर्चा भी सरकार दे रही है। सरकार दे रही हुनर को बढ़ावा

सोनू पाल का कहना है कि भारत सरकार हुनर हाट लगाकर दस्तकारों के हुनर को बढ़ावा दे रही है। इससे आमदनी बढ़ रही है और उनके हुनर को पहचान भी मिल रही है। इसके लिए वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अल्पसंख्यक कार्य मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी के प्रयासों की सरहाना करते हैं।

chat bot
आपका साथी