कांग्रेस से टिकट की रेस में सब को पीछे छोड़ गए संजय कपूर

कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव एवं पूर्व विधायक संजय कपूर टिकट की रेस में सबसे आगे निकल गए।पूर्व सांसद बेगम नूरबानो भी टिकट नहीं पा सकीं।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 26 Mar 2019 10:52 PM (IST) Updated:Tue, 26 Mar 2019 10:52 PM (IST)
कांग्रेस से टिकट की रेस में सब को पीछे छोड़ गए संजय कपूर
कांग्रेस से टिकट की रेस में सब को पीछे छोड़ गए संजय कपूर

रामपुर : कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव एवं पूर्व विधायक संजय कपूर टिकट की रेस में सबसे आगे निकल गए। उनके मुकाबले पूर्व सांसद बेगम नूरबानो भी पीछे रह गईं।

रामपुर लोकसभा सीट पर टिकट पाने के लिए कई लोग दावेदारी कर रहे थे। इनमें संजय कपूर के अलावा पूर्व सांसद बेगम नूरबानो, पूर्व विधायक युसूफ अली और कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग के प्रदेश उपाध्यक्ष फैसल लाला भी टिकट मांग रहे थे। हाईकमान की ओर से प्रत्याशी चयन के लिए दो बार रामपुर में प्रेक्षक भेजे गए। इनके सामने भी चारों नेताओं ने दावेदारी की, लेकिन इन सब में संजय कपूर आगे निकल गए। श्री कपूर बिलासपुर विधानसभा क्षेत्र से 2007 और 2012 में विधायक रह चुके हैं। इस समय पार्टी के राष्ट्रीय सचिव हैं। पिछले लोकसभा चुनाव में पीलीभीत से कांग्रेस प्रत्याशी थे, लेकिन हार गए थे। 2017 के विधानसभा चुनाव में वह बिलासपुर से कांग्रेस और सपा गठबंधन के प्रत्याशी रहे, लेकिन इस चुनाव में भी हार गए। बेगम नूरबानो दो बार सांसद रह चुकी हैं, जबकि उनके पति नवाब जुल्फिकार अली उर्फ मिक्की मियां पांच बार सांसद रहे। नवाब खानदान के लोग ही कांग्रेस के टिकट पर लड़ते रहे, लेकिन इस बार नवाब खानदान टिकट से वंचित रह गया और संजय कपूर बाजी मार ले गए। उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सदस्य अरशद अली खां गुड्डू का कहना है कि संजय कपूर जनता से जुड़े नेता हैं। इस चुनाव में कांग्रेस पहले के मुकाबले मजबूत रहेगी। उनके टिकट मिलने से जनता में खुशी की लहर है। संजय कपूर को टिकट मिलने की खुशी में मिठाई बी बांटी गई। इस मौके पर कांग्रेस की बनेगी सरकार

सैफनी : राष्ट्रीय सचिव संजय कपूर को कांग्रेस पार्टी का प्रत्याशी घोषित करने पर कस्बे के कांग्रेस कार्यकर्ताओं में हर्ष की लहर है। कार्यकर्ताओं ने उत्साह दिखाते हुए मिठाई बांटी और आतिशबाजी छोड़ी। कहा कि केंद्र में कांग्रेस की सरकार बनेगी। संजय कपूर एक निर्भीक व साहसी और कर्मठ नेता हैं, जो जनता के बीच जाकर उनकी समस्याओं को सुनेंगे और उनका समाधान भी करेंगे। इस मौके पर फिरोज अली, जाकिर हुसैन बाबू, आलेहसन, मोहम्मद उमर सैफी, कामिल, परवेज अ‌र्ख्त, शाकिर हुसैन, उस्मान , अलताब हुसैन, हसमुद्दीन, अमित चौधरी, रामभरोसे, इल्यास आदि मौजूद रहे।जासं

chat bot
आपका साथी