धान खरीद में धांधली, राइस मिल के खिलाफ कार्रवाई तय

रामपुर बिलासपुर के जिला अधिकारी निरंकार सिंह ने निरीक्षण के दौरान एक राइस मिल में धान

By JagranEdited By: Publish:Thu, 18 Nov 2021 11:48 PM (IST) Updated:Thu, 18 Nov 2021 11:48 PM (IST)
धान खरीद में धांधली, राइस मिल के खिलाफ कार्रवाई तय
धान खरीद में धांधली, राइस मिल के खिलाफ कार्रवाई तय

रामपुर: बिलासपुर के जिला अधिकारी निरंकार सिंह ने निरीक्षण के दौरान एक राइस मिल में धान खरीद की धांधली को पकड़ लिया। उन्होने मिल संचालक एवं संबंधित केंद्र प्रभारी के विरुद्ध कार्रवाई के लिए जिलाधिकारी को संस्तुति रिपोर्ट भेजी है।

नगर समेत केमरी में दर्जनों राइस मिल हैं। इनको चलाने वाले कुछ संचालक जिला प्रशासन से अनाज खरीद के लिए क्रय-केंद्र आवंटित करवा लेते हैं। प्रशासन के कुछ अधिकारियों, केंद्र प्रभारियों और व्यापारियों के बीच सांठगांठ हो जाती है और यहां किसानों का नहीं बल्कि बिचौलियों का धान तौला जाता है। व्यापारी जहां किसानों से कागज लेकर उनका धान चोरी छिपे रात के अंधेरे में केंद्रों पर तुलवा देते हैं। मिल संचालक चावल बनाने के नाम पर धान की खरीद करके उसे सांठगांठ के माध्यम से केंद्रों तक पहुंचा देते हैं। केंद्रों पर किसानों का अनाज तो न के बराबर तौला जाता है, बल्कि उनकी जगह बिचौलियों के धान की तौल धड़ल्ले से होती है। एसडीएम के निरीक्षण के दौरान यह बात पकड़ में आई। कुछ राइस मिलों पर छापा मारा तो उन्हें खरीद से लेकर कागजों तक में गड़बड़ी मिली। कागजों में धान की खरीद तो बहुत अधिक मात्रा में मिली, लेकिन मौके पर स्टाक में धान गायब था। चावल बनाने के नाम पर खरीदे गए धान का चावल भी नहीं बनाया गया। मिल मौके पर बंद पाई गई। एसडीएम की कार्रवाई से केमरी क्षेत्र के मिल संचालकों में खलबली मच गई। संबंधित लोग मिलों को बंद कर फरार हो गए। किसानों ने केमरी क्षेत्र में मिल संचालकों पर खरीद केंद्र प्रभारियों से सांठगांठ करने का आरोप लगाया । एसडीएम ने बताया कि गणेश राइस मिल के विरुद्ध कार्रवाई के लिए जिला प्रशासन को लिखा है। बाकी मिलों का स्टाक व अभिलेख भी चेक किए जाएंगे। मंडी के व्यापारियों से लेकर, मिलों और केंद्र प्रभारियों तक का एक-एक अभिलेख को चेक किया जाएगा। जिलाधिकारी रविद्र कुमार मांदड़ ने बताया कि मिल को ब्लैक लिस्टे़ड किया जाएगा।

chat bot
आपका साथी