देवर ने किया दुष्कर्म, पति ने साली से रचा ली शादी

रामपुर स्वार में देवर ने तमंचे के बल पर भाभी के साथ दुष्कर्म किया। महिला के पति ने उसकी छोटी बहन को बहला फुसलाकर उससे शादी कर ली। विरोध करने पर महिला के साथ मारपीट की जिससे महिला का तीन माह का गर्भ गिर गया। अपर पुलिस महानिदेशक के आदेश पर पुलिस ने 10 आरोपितों को नामजद कर एक अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 15 Nov 2021 11:17 PM (IST) Updated:Mon, 15 Nov 2021 11:17 PM (IST)
देवर ने किया दुष्कर्म, पति ने साली से रचा ली शादी
देवर ने किया दुष्कर्म, पति ने साली से रचा ली शादी

रामपुर: स्वार में देवर ने तमंचे के बल पर भाभी के साथ दुष्कर्म किया। महिला के पति ने उसकी छोटी बहन को बहला फुसलाकर उससे शादी कर ली। विरोध करने पर महिला के साथ मारपीट की, जिससे महिला का तीन माह का गर्भ गिर गया। अपर पुलिस महानिदेशक के आदेश पर पुलिस ने 10 आरोपितों को नामजद कर एक अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।

थाना अजीमनगर क्षेत्र के एक गांव निवासी किसान ने अपनी बेटी की शादी तीन वर्ष पूर्व कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक से मुस्लिम रीति रिवाज से की थी। शादी में अपनी हैसियत के हिसाब से दान दहेज भी दिया था। शादी के बाद से ही दहेजलोभी ससुरालिये 20 लाख रुपये व स्कार्पियों कार की मांग करने लगे। कई बार उसे प्रताड़ित भी किया था। महिला के साथ पति आए दिन जबरन अप्राकृतिक मैथून भी करने लगा। विरोध करने पर महिला के साथ मारपीट करता था। पति ने उसकी छोटी बहन को बहला-फुसलाकर उसके साथ एक सितंबर को शादी कर ली। एक माह पूर्व महिला घर में अकेली थी तब देवर एक अज्ञात युवक के साथ उसके कमरे में घुस गया और छेड़छाड़ करने लगा। विरोध करने पर तमंचे के बल पर जबरन दोनों युवकों ने बारी-बारी से दुष्कर्म किया। पीड़िता ने ससुरालियों से शिकायत की तो पति समेत जेठ, जेठानी आदि ने महिला के साथ मारपीट की। इस दौरान उसके पेट में पल रहा तीन माह का गर्भ गिर गया। प्रसव होने पर ससुरालियों ने महिला को नगर के एक क्लीनिक पर भर्ती कराकर उपचार कराया। थोड़ा स्वास्थ्य ठीक हुआ तो उसने मायके जाकर आप बीती सुनाई। स्वजन पीड़िता को लेकर कोतवाली पहुंच गए, लेकिन पुलिस ने टरका दिया। पीड़िता ने थक-हारकर अपर पुलिस महानिदेशक बरेली से न्याय की गुहार लगाई। एडीजी के आदेश पर कोतवाली पुलिस ने पति रजा अली और हिफ्जे अली, नक्शे अली, इब्ने अली, सायरा, इमरान अली, गुलनाज बी, रुबी, फात्मा व डा. मुहम्मद राशिद अली के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। कोतवाल हरेन्द्र सिंह ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर घटना की जांच शुरू कर दी है।

chat bot
आपका साथी