खेल प्रतियोगिता के पहले दिन रानिश व हिमांशु का रहा दबदबा

रामपुर जनपद स्तरीय तीन दिवसीय क्रीड़ा एवं शैक्षिक प्रतियोगिता में छात्रा रानिश ने छाई रही। रानिश ने 50 से लेकर 200 मीटर तक तीन दौड़ प्रतियोगिता में सबसे तेज दौड़कर पहला स्थान प्राप्त किया। बालक वर्ग में हिमांशु ने तीन दौड़ प्रतियोगिताओं में पहला स्थान पाया। इससे मैदान तालियों से गूंज उठा।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 07 Dec 2021 10:56 PM (IST) Updated:Tue, 07 Dec 2021 10:56 PM (IST)
खेल प्रतियोगिता के पहले दिन रानिश व हिमांशु का रहा दबदबा
खेल प्रतियोगिता के पहले दिन रानिश व हिमांशु का रहा दबदबा

रामपुर : जनपद स्तरीय तीन दिवसीय क्रीड़ा एवं शैक्षिक प्रतियोगिता में छात्रा रानिश ने छाई रही। रानिश ने 50 से लेकर 200 मीटर तक तीन दौड़ प्रतियोगिता में सबसे तेज दौड़कर पहला स्थान प्राप्त किया। बालक वर्ग में हिमांशु ने तीन दौड़ प्रतियोगिताओं में पहला स्थान पाया। इससे मैदान तालियों से गूंज उठा।

मंगलवार को शहीद-ए-आजम स्पो‌र्ट्स स्टेडियम बमनपुरी में प्रतियोगिता के पहले दिन विभिन्न प्रतियोगिताएं कराई गई। इस दौरान प्राथमिक स्तर की बालिका वर्ग की दौड़ प्रतियोगिता में छात्रा रानिश ने तीन प्रतियोगिताएं अपने नाम कर ली। 50 मीटर, 100 मीटर और 200 मीटर दौड़ में सैदनगर ब्लाक क्षेत्र की रानिश प्रथम रही। हालांकि 400 मीटर में शिवानी बाजी मार ले गई। चमरौवा ब्लाक की शिवानी 400 मीटर दौड में पहले नंबर पर रही। प्राथमिक स्तर की बालक वर्ग की 50 मीटर दौड़ में स्वार का अब्दुल सलाम प्रथम रहा। 100, 200 व 400 मीटर दौड़ में मिलक का हिमांशु प्रथम रहा। लंबी कूद में सैदनगर की ज्योति प्रथम रही।

सैदनगर का सत्यपाल पहले स्थान पर रहा। इससे पूर्व जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी कल्पना सिंह ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण कर व दीप प्रज्वलित कर खेल प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। वहीं गुब्बारे उड़ाने के साथ 50 मीटर बालक वर्ग की दौड़ को हरी झंडी दिखाकर प्रतियोगिता का शुभारंभ किया।

-------

बच्चे देश के भावी कर्णधार

जासं, रामपुर : खेल प्रतियोगिता का शुभारंभ पर बीएसए कल्पना सिंह ने कहा कि स्वस्थ शरीर में ही स्वस्थ मस्तिष्क निवास करता है। परिषदीय स्कूलों के बच्चे देश के भावी कर्णधार हैं। बच्चे ही हमारी बुनियाद हैं। बच्चे शारीरिक रूप से स्वस्थ होंगे तो मानसिक रूप से भी इनका स्वस्थ होना स्वाभाविक है। उन्होंने खेल को जीवन का अभिन्न अंग बताते हुए कहा कि प्रधानमंत्री द्वारा लांच फिट इंडिया मूवमेंट में भी खेलों का महत्वपूर्ण स्थान है। प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने वाले प्रतिभागियों, शिक्षकों एवं कर्मचारियों से खेल भावना और कोविड-19 के प्रोटोकाल के अनुसार प्रतियोगिता को संपन्न कराने पर जोर दिया।

chat bot
आपका साथी