रामपुर के हुनर को लगेंगे पंख

मुस्लेमीन रामपुर केंद्र सरकार की ओर से रामपुर में हुनर हाट लगने जा रहा है।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 04 Dec 2020 11:13 PM (IST) Updated:Fri, 04 Dec 2020 11:13 PM (IST)
रामपुर के हुनर को लगेंगे पंख
रामपुर के हुनर को लगेंगे पंख

मुस्लेमीन, रामपुर: केंद्र सरकार की ओर से रामपुर में हुनर हाट लगने जा रहा है। दस दिन के लिए लग रहे इस हुनर हाट में देशभर के दस्तकार शामिल होंगे। इसमें रामपुर के पारंपरिक उत्पादों को भी शामिल किया जाएगा। रामपुरी चाकू, जरी जरदौजी, पतंग, रामपुरी टोपी और वायलिन के भी स्टाल लगेंगे। वायलिन पूरे देश में केवल रामपुर में ही बनता है। रामपुरी चाकू भी देशभर में मशहूर है। हुनर हाट के जरिये दुनियाभर के लोगों को रामपुरी उत्पादों के बारे में आनलाइन भी जानकारी मिल सकेगी। वे इसे खरीद भी सकेंगे,। इससे रामपुर के हुनरमंदों को नई पहचान मिलेगी और उनके हुनर के सही दाम मिल सकेंगे।

केंद्र सरकार के अल्पसंख्यक कल्याण विभाग की ओर से रामपुर में 18 से 27 दिसंबर तक नुमाइश ग्राउंड पर हुनर हाट लगेगा, जिसमें देशभर के दस्तकार जुटेंगे। इसका उद्घाटन केंद्रीय सड़क परिवहन, राजमार्ग एवं लघु, सूक्ष्म व मध्यम उद्योग मंत्री नितिन गडकरी और केंद्रीय अल्पसंख्यक कार्य मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी करेंगे। नुमाइश ग्राउंड पनवड़िया में इसकी तैयारियां चल रही हैं। हुनर हाट में उत्तर प्रदेश सहित 27 राज्यों व केंद्र शासित प्रदेशों के दस्तकार अपने उत्पादन की प्रदर्शनी लगाएंगे और बिक्री भी करेंगे।

रामपुर में वायलिन, चाकू और टोपी के साथ ही पैचवर्क का बड़ा काम है। हजारों लोग इस धंधे से जुड़े हैं। सैकड़ों महिलाओं के भी रोजगार का जरिया है। इसी लिए प्रदेश सरकार द्वारा एक जिला एक उत्पाद योजना में भी इसे शामिल किया गया है। यहां तैयार कपड़ों की डिमांड दूसरे शहरों में भी है। हुनर हाट में भी पैचवर्क के कारीगर अपने स्टाल लगा सकेंगे। इसके अलावा चाकू, वायलिन और रामपुरी टोपी के स्टाल भी लगेंगे। बाहर से आए लोग रामपुर में तैयार उत्पादों को देख सकेंगे और खरीद सकेंगे। उनकी सीधे कारीगरों से बात होगी तो उनके हुनर के दाम भी अच्छे मिल सकेंगे। केंद्रीय अल्पसंख्यक कार्य मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी का कहना है कि इस हुनर हाट से रामपुर के दस्तकारों को बड़ा फायदा होगा। लोग यहां आकर भी खरीदारी करेंगे और आन लाइन भी। हुनर हाट ई प्लेटफार्म द्धह्लह्लश्च://द्धह्वठ्ठड्डह्मद्धड्डड्डह्ल.श्रह्मद्द पर भी लोग सीधे दस्तकारों के स्वदेशी सामानों को देख एवं खरीद सकेंगे। नकवी छह दिसंबर को आएंगे रामपुर

केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी छह दिसंबर को रामपुर आएंगे। उनके कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर भाजपाइयों की कपिल आर्य के आवास पर शुक्रवार को बैठक हुई।

जिलाध्यक्ष अभय गुप्ता ने बताया कि नकवी जी छह दिसंबर को तीन बजे रामपुर आएंगे। वह सीधे नुमाइश ग्राउंड जाएंगे। वहां पर 18 दिसंबर को होने वाले हुनर हाट कार्यक्रमों को लेकर कार्यकर्ताओं एवं अधिकारियों के साथ बैठक करेंगे। सात दिसंबर को सुबह 10 बजे गांधी समाधि पर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा का अनावरण करेंगे। इसके बाद विभिन्न कार्यक्रमों में शिरकत करेंगे। इस मौके पर उत्तर प्रदेश राज्य निर्माण सहकारी संघ के अध्यक्ष सूर्य प्रकाश पाल, राजेश सिघल, जागेश्वर दयाल दीक्षित, राकेश मिश्रा, मोहन लोधी, महा सिंह राजपूत, कपिल गुप्ता, मान सिंह, अर्जुन रस्तोगी आदि मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी