भूमि पूजन के बाद श्रीराम के जयकारों से गूंज उठा रामपुर

द्ग1द्गह्म4श्रठ्ठद्ग ह्यद्धश्रह्वद्यस्त्र द्घश्रद्यद्यश्र2 ह्यद्धह्मद्ब ह्मड्डद्व ड्डह्य ष्द्धड्डह्मड्डष्ह्लद्गह्म

By JagranEdited By: Publish:Wed, 05 Aug 2020 05:08 PM (IST) Updated:Wed, 05 Aug 2020 06:24 PM (IST)
भूमि पूजन के बाद श्रीराम के जयकारों से गूंज उठा रामपुर
भूमि पूजन के बाद श्रीराम के जयकारों से गूंज उठा रामपुर

जागरण संवाददाता, रामपुर : पांच सौ वर्ष पूर्व प्रारंभ हुए महायज्ञ की पूर्णाहुति अंतत: बुधवार को अयोध्या में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कर कमलों द्वारा दी गई। राममंदिर के भूमि पूजन के रूप में इतिहास रचा गया। वर्षों तक अदालत में मामला चलने के बाद आखिरकार मंदिर की नींव पड़ ही गई। इन ऐतिहासिक पलों को देखने के लिए लोग बराबर टीवी से चिपके रहे। इस दौरान सड़कों पर सन्नाटे का माहौल रहा। लोगों ने जम कर खुशियां मनाईं। कहीं हुनमान चालीसा और सुंदर कांड के पाठ हुए तो कहीं पर हवन। रामभक्तों ने मिठाई बांट कर भी खुशियां व्यक्त कीं। भूमि पूजन का कार्यक्रम देखने के बाद लोग दिन भर रात के उत्सव की तैयारियों में जुटे रहे।

पूर्वाह्न 11 बजे से ही लोगों ने अपने टीवी के सामने आसन जमा लिए थे। वे एक भी पल के साक्षी बनने का अवसर गंवाना नहीं चाहते थे। 11 बज कर 20 मिनट पर प्रधानमंत्री अवध पहुंचे। वहां से हनुमानगढ़ी फिर रामलला के दर्शन करने पहुंचे। 12 बज कर 11 मिनट पर पूजन प्रारंभ हुआ। 12 बजकर 44 मिनट पर उन्होंने शिला रखी। बस शिला रखना था कि हर ओर जय श्रीराम के नारे गुंजायमान हो उठे। आतिशबाजी का दौर शुरू हो गया। कई स्थानों पर ढोल की थापों पर युवा थिरकते देखे गए। युवा रामभक्तों का उत्साह देखते ही बनता था। इस दौरान ज्वाला नगर, साई विहार, मिस्टनगंज आदि क्षेत्रों में घरों में हवन कराए गए। घरों से कहीं भक्ति गीतों की ध्वनि तो कहीं सुंदर कांड के स्वर स्फुरित हो रहे थे। घरों और दुकानों पर भगवा ध्वज लहरा रहे थे। इस अवसर पर आम दिनों की अपेक्षा फूलों की बिक्री भी बढ़ गई। कई मंदिरों में अयोध्या की तरह ही पूजन कार्यक्रम रखे गए। ज्वालानगर मंदिर पर यज्ञ का विशाल आयोजन किया गया। जिसमें उत्तर प्रदेश राज्य निर्माण सहकारी संघ के अध्यक्ष सूर्य प्रकाश पाल, भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष अभय गुप्ता, लघु उद्योग प्रकोष्ठ के क्षेत्रीय संयोजक आकाश सक्सेना, पूर्व विधायक ज्वाला प्रसाद गंगवार, जोगेश चंद्र अरोड़ा, राजीव मांगलिक, अशोक विश्नोई, अवधेश शर्मा, रविद्र गुप्ता, अनुज सक्सेना व विकास दीक्षित आदि ने आहुतियां दीं। शाम को शहर में जगह-जगह दीप जलाए गए। कृष्णा विहार में पूर्व मंत्री शिव बहादुस सक्सेना के यहां दीपोत्सव का आयोजन किया गया। इसके अलावा पुराना गंज, मिस्टन गंज, राजद्वारा, आवास विकास कालोनी गंगापुर में भी दीप जलाए गए। दूसरी ओर राम मंदिर भूमि पूजन को लेकर रामपुर में भी विशेष सतर्कता बरती गई। तमाम अधिकारी शहर में भ्रमण करते रहे। पुलिस सतर्क रही। पुलिस अधीक्षक शगुन गौतम द्वारा नगर एवं देहात क्षेत्र का भ्रमण किया गया। उन्होंने होटल, ढाबों, रोडवेज बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन आदि स्थानों पर संघन चेकिग अभियान चलाया। संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों को चेक किया गया।

chat bot
आपका साथी