हर्ष फायरिंग में गोली लगने से दो युवक घायल

गांव में एक लग्न समारोह में हर्ष फायरिंग के दौरान दो युवक घायल हो गए। दोनों को जिला अस्पताल रेफर किया गया है। दूल्हे के चचेरे मामा आरोपित पृथ्वी सिंह निवासी गौसमपुर का मजरा थाना पटवाई के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत किया गया है।

By Edited By: Publish:Mon, 28 Dec 2020 11:26 PM (IST) Updated:Tue, 29 Dec 2020 06:57 AM (IST)
हर्ष फायरिंग में गोली लगने से दो युवक घायल
हर्ष फायरिंग में गोली लगने से दो युवक घायल

रामपुर। जिले के मिल्क में कोतवाली क्षेत्र के मेहंदीपुर गांव में रविवार रात रामपाल के पुत्र का लग्न समारोह हो रहा था। इस दौरान हर्ष फायरिंग की जाने लगी। फायरिंग में गांव निवासी सुनील कुमार और विनय राजपूत गोली लगने से घायल हो गए। स्वजन उन्हें नगर के सरकारी अस्पताल लेकर गए। दोनों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। मामले में दूल्हे के चचेरे मामा के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। 

शादी समारोह में हर्ष फायरिंग पूरी तरह प्रतिबंध है। समारोह में फायरिंग न हो इसके लिए कानून बनाया गया, लेकिन आज भी शादी समारोह में खुलेआम हर्ष फायरिंग की जा रही हैं। इन हर्ष फायरिंगों में लोगों के घायल होने तो कभी उनकी मौतें हो रही है। ऐसा ही एक मामला कोतवाली क्षेत्र के मेहंदीपुर गांव में रविवार की रात प्रकाश में आया। गांव निवासी रामपाल के पुत्र का लग्न समारोह चल रहा था। खुशनुमा माहौल में रस्मों और रीति-रिवाजों को पूरा किया जा रहा था। इसी दौरान रात दस बजे एक युवक ने फायरिंग शुरू कर दी। उसे देख अन्य लोगों ने भी हर्ष फायरिंग शुरू कर दी। हर्ष फायरिंग के दौरान दोनों युवकों को गोली लग गई। उनकी चीख-पुकार सुनकर हर्ष फायरिंग कर रहे युवक मौके से फरार हो गए। खुशी के माहौल हो रहे कार्यक्रम का रंग में भंग पड़ गया और भगदड़ मच गई। हर्ष फायरिंग होती देख समारोह में शामिल होने आए मेहमान इधर-उधर भागने लगे। आनन-फानन में दोनों घायलों को नगर के सरकारी अस्पताल लाया गया। डॉक्टरों ने दोनों की हालत नाजुक देख उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया। स्वजन उन्हें जिला अस्पताल ले गए, जहां भर्ती कर उनका उपचार किया जा रहा है। कोतवाल अनिल कुमार सिंह ने बताया गांव में एक लग्न समारोह में हर्ष फायरिंग के दौरान दो युवक घायल हो गए। दोनों को जिला अस्पताल रेफर किया गया है। दूल्हे के चचेरे मामा आरोपित पृथ्वी सिंह निवासी गौसमपुर का मजरा थाना पटवाई के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत किया गया है।

chat bot
आपका साथी