मंदिरों में सजावट कर मनाया दीपोत्सव

मिलक विश्व हिदू परिषद और बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने अयोध्या में श्री राम मंदिर के भूमि पू

By JagranEdited By: Publish:Wed, 05 Aug 2020 06:53 PM (IST) Updated:Thu, 06 Aug 2020 01:28 AM (IST)
मंदिरों में सजावट कर मनाया दीपोत्सव
मंदिरों में सजावट कर मनाया दीपोत्सव

मिलक : विश्व हिदू परिषद और बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने अयोध्या में श्री राम मंदिर के भूमि पूजन के अवसर पर नगर में एक दर्जन से अधिक मंदिरों में सजावट कराई। रात में दीपोत्सव मनाया गया। इस अवसर पर प्रमुख मार्ग पर भगवा ध्वज लगाए और नगर में जगह-जगह बिजली की रंग-बिरंगी झालरों से सजावट कराई गई। शाम होते ही नगर में दीपावली जैसा माहौल हो गया। इसके अलावा मंदिरों में श्री राम के नाम का जाप किया गया। इसके बाद सभी को मिठाई बांटी गई। इस मौके पर बजरंग दल के जिला संयोजक रवि शर्मा, विहिप के नगराध्यक्ष प्रिंस गुप्ता, संजीव गुप्ता, जिला गौरक्षा प्रमुख मुकेश पटेल, रोहित गंगवार, आशीष गंगवार, अमृत गौड़, अपार पांडेय, सौरभ शर्मा, सौरभ अग्रवाल, विक्की कश्यप, विकास रोहिला आदि रहे।

chat bot
आपका साथी