Python Found on Roadside: रामपुर में जानवर को निगलने के बाद सड़क पर पड़ा था विशाल अजगर, वन विभाग ने वन में छोड़ा

Python Found on Roadside रामपुर के मिलक क्षेत्र के सिहारी गांव में मंदिर के सामने सड़क पर करीब 12 फीट लंबा एक अजगर मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। माना जा रहा है कि किसी जानवर को निगलने के बाद वह बेसुध हो गया।

By Dharmendra PandeyEdited By: Publish:Mon, 28 Sep 2020 11:07 AM (IST) Updated:Mon, 28 Sep 2020 11:09 AM (IST)
Python Found on Roadside: रामपुर में जानवर को निगलने के बाद सड़क पर पड़ा था विशाल अजगर, वन विभाग ने वन में छोड़ा
डीएफओ राजीव कुमार ने बताया कि अजगर ने किसी जानवर का शिकार कर उसे निगल लिया था

रामपुर, जेएनएन। जंगलों की ओर से शहर तथा गांव का रुख कर चुके जानवर बेहद खतरनाक होते जा रहे हैं। प्रदेश में तेंदुआ के साथ ही मगरमच्छ और अजगर का आतंक बढ़ता ही जा रहा है। फतेहपुर के एक गांव में रविवार को अजगर ने नीलगाय का बच्चा निगला जबकि सोमवार को रामपुर की सड़क पर विशालकाय अजगर देखने में बाद लोग दहशत में हैं।

मंदिर के पुजारी धाराजीत सिंह को अजगर दिखाई दिया, जिसे देख उनके होश उड़ गए। उन्होंने शोर मचाया तो कुछ ही देर में ग्रामीणों की मौके पर भीड़ लग गई। अजगर का पेट फटा हुआ था और खून बह रहा था।

रामपुर के मिलक क्षेत्र के सिहारी गांव में मंदिर के सामने सड़क पर करीब 12 फीट लंबा एक अजगर मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। माना जा रहा है कि किसी जानवर को निगलने के बाद वह बेसुध हो गया। उसका पेट फूल गया और वह वहां से हिल नहीं सका।

वहां पर लोगों ने उसे देखा तो शोर मचा दिया। इसके बाद तो पर ग्रामीणों की भीड़ लग गई। ग्रामीणों ने वन विभाग को फोन से सूचना दी। इस पर वन विभाग के कर्मचारी मौके पर पहुंच गए और ग्रामीणों की भीड़ को अजगर से दूर किया। रविवार सुबह चौकी प्रभारी वन विभाग के कर्मचारियों को लेकर मौके पर पहुंचे।

किसी जानवर को निगलने के बाद सड़क पर पड़े विशाल अजगर को वन विभाग की टीम ने उठाकर जंगल में छोड़ा। वन विभाग ने उस विशाल अजगर को ट्रैक्टर-ट्रॉली में लादकर डंडिया वन में छोड़ दिया। अजगर को ट्रैक्टर ट्राली में रस्सी के सहारे लादा गया।

इसके बाद अजगर को डंडिया वन में जाकर छोड़ा दिया गया। माना जा रहा है कि जंगल से भटक कर नदी के तेज बहाव में अक्सर जंगली जानवर रिहायशी इलाकों तक पहुंच जाते हैं। अजगर ज्यादातर जानवरों का ही शिकार करता है। अजगर इंसानों के लिए खतरनाक नहीं है, लेकिन उसका विशाल कद देखकर लोग भयभीत हो जाते हैं।

डीएफओ राजीव कुमार ने बताया कि अजगर ने किसी जानवर का शिकार कर उसे निगल लिया था। वह शिकार करते समय घायल भी हो गया था। वन में छोडऩे से पहले उसका उपचार किया गया। उनका कहना है कि पकड़ा गया अजगर मादा है और इसकी लंबाई 11 से 12 फिट के आसपास है।

chat bot
आपका साथी