प्राथमिकता के आधार पर होगा समस्याओं का समाधान : औलख

जागरण संवाददाता, बिलासपुर : प्रदेश के अल्पसंख्यक कल्याण एवं ¨सचाई राज्यमंत्री बल्देव ¨सह औलख ने

By JagranEdited By: Publish:Mon, 19 Nov 2018 07:20 PM (IST) Updated:Mon, 19 Nov 2018 07:20 PM (IST)
प्राथमिकता के आधार पर होगा समस्याओं का समाधान : औलख
प्राथमिकता के आधार पर होगा समस्याओं का समाधान : औलख

जागरण संवाददाता, बिलासपुर : प्रदेश के अल्पसंख्यक कल्याण एवं ¨सचाई राज्यमंत्री बल्देव ¨सह औलख ने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति को अपने-अपने घरों के पास सफाई रखनी चाहिए, क्योंकि स्वच्छता ही सेवा है।

वह सोमवार को रामपुर मार्ग पर कैंप कार्यालय के भूमि पूजन के दौरान बोल रहे थे। कहा कि नगर में कायरलय के न होने से कार्यकर्ताओं को जो परेशानी का सामना करना पड़ता था, उसका निदान होगा। अपना कैंप कार्यालय होने से वहां पर समस्याओं को सुना जा सकेगा। समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर समाधान भी कराया जाएगा। कहा कि नगर में कैंप कार्यालय होने से नगरवासियों समेत कार्यकर्ताओं की समस्या भी जल्दी खत्म हो जाएगी। केंद्र सरकार की ओर प्रत्येक ग्रामवासियों को शौचालय उपलब्ध कराए गए हैं। वह अपने-अपने शौचालय का प्रयोग करें और खुले में शौच न करने का आह्वान किया। कहा कि जनपद ओडीएफ घोषित हो चुका है। हम सब ग्रामवासियों का कर्तव्य बनता है कि अपने आसपास गंदगी न फैलाएं। कहा कि जिन कार्यकर्ताओं को अपने काम से और अपनी समस्याओं को लेकर उनके आवास पर रामपुर जाना पड़ता था। वह समस्या अब खत्म हो जाएगी और कैंप कार्यालय के बनने से उनकी समस्याओं को कैंप कायरलय से निराकरण किया जा सकेगा।

पूर्व ब्लाक प्रमुख कुलवंत ¨सह औलख, केंद्रीय उपभोक्ता समिति के चेयरमैन संतोख ¨सह खैहरा, जसपाल ¨सह, सुखमन औलख, बलराज औलख, गुरकीरत औलख, सुखदेव औलख, राजेंद्र औलख मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी