सत्ता पक्ष ने बजट को कल्याणकारी तो विपक्ष ने बताया धोखा

सत्ता पक्ष ने बजट को का तो विपक्ष ने बताया धोखा

By JagranEdited By: Publish:Tue, 18 Feb 2020 10:51 PM (IST) Updated:Wed, 19 Feb 2020 06:11 AM (IST)
सत्ता पक्ष ने बजट को  कल्याणकारी तो विपक्ष ने बताया धोखा
सत्ता पक्ष ने बजट को कल्याणकारी तो विपक्ष ने बताया धोखा

जागरण संवाददाता, रामपुर : बजट को लेकर दिन भर लोगों में चर्चाएं होती रहीं। जन प्रतिनिधियों ने इसपर अलग अलग प्रतिक्रिया दी। सत्ता पक्ष के लोगों ने जहां बजट को सर्व कल्याणकारी बताया, वहीं विपक्षी दलों से जुड़े लोगों ने इसे धोखा बताया। किसी ने इसे छलावा तो किसी ने झुनझुना बताया है। बजट में हर वर्ग का ध्यान रखा गया है। महिलाओं के कल्याण की योजनायें बनाई गई हैं। युवाओं को रोजगार से जोड़ने के लिए कदम उठाये गए हैं। किसानों के गन्ने का मूल्य बढ़ाने के साथ ही अन्य योजनायें भी लागू की गई हैं। रामपुर के लिए क्या मिला है यह अभी स्पष्ट नहीं है, लेकिन उम्मीद है कि जो प्रस्ताव हमने भेजे हैं, उन पर काम होगा।

बल्देव सिंह औलख, राज्यमंत्री

हमारा बजट सर्वगुण संपन्न है। इससे प्रदेश विकास की नई गाथा लिखी जाएगी। बहुत जल्द लोग देखेंगे कि गांवों की नई तस्वीर हमारे सामने होगी। निराश्रित व तलाकशुदा महिलाओं के लिए योजना लाकर सरकार ने महिलाओं के कल्याण का कार्य किया है। युवाओं को रोजगार से जोड़ने की दिशा में उठाया गया कदम भी सराहनीय है।

राजबाला, विधायक मिलक बजट पूरी तरह से सके लिए कल्याणकारी है। कोई भी वर्ग ऐसा नहीं है, जिसके उत्थान की बात इसमें न कही गई हो। कोई कुछ भी कहे, लेकिन सच तो यह है कि बजट से समाज का हर वर्ग खुश है। जो लोग इसमें कुछ न होने का आरोप लगा रहे हैं, वे पहले बजट की प्रति को पूरा पढ़ लें। यह बजट इस बात का उदाहरण है कि सरकार सबका साथ, सबके विकास की राह पर आगे बढ़ रही है।

अभय गुप्ता, जिलाध्यक्ष, भाजपा

सरकार ने बजट में एक भी योजना ऐसी नहीं बनाई है, जिससे युवा बोरोजगारों को रोजगार मिल सके। महिलाओं के लिए भी बजट में कोई योजना नहीं है। किसानों के लिए बजट मे कुछ नहीं है। बजट से साफ हो गया है कि सरकार के पास केवल और केवल धोखा और जुमलेबाजी ही है। सरकार हर मोर्चे पर विफल साबित हो चुकी है।

बेगम नूरबानो, पूर्व सांसद एक बार फिर बजट जनता की उम्मीदों के अनुरूप नहीं उतरा। इस बजट से प्रदेश की 22 करोड़ जनता का हित संभव नहीं है। पहले की तरह इस बार भी यह सिर्फ छलावा ही सिद्ध हुआ है। इसमें वादे तो बहुत बड़ किए गए हैं, लेकिन पिछले अनुभवों के आधार पर कह सकते हैं कि वे भी कागजी ही साबित होंगे। हकीकत में जनता के हाथ कुछ भी आने वाला नहीं है। सुरेंद्र सिंह सागर, जिलाध्यक्ष,बहुजन समाज पार्टी सरकार ने बजट के नाम पर सिर्फ लीपापोती की है। इस सरकार में सिर्फ योजनाओं का बोलबाला कागजों पर ही रहता है। रोजगार के नाम पर कुछ भी नहीं किया गया है। बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ का नारा फर्जी साबित हुआ। किसानों के जख्मों पर मरहम लगाने की जगह सिर्फ दुख देने की ही कोशिश की गई है।

धर्मेंद्र देव गुप्ता, जिलाध्यक्ष, कांग्रेस

chat bot
आपका साथी