पुलिस ने हत्यारोपी मां-बेटे को भेजा जेल

महिला की हत्या के आरोपी मां-बेटे को पुलिस ने मंगलवार को जेल भेज दिया। दोनों पर महिला की दहेज के लिए हत्या का आरोप था। पिपला शिवनगर गांव में शनिवार की रात पूर्णिमा की हत्या कर दी गई थी। मृतका के मायके वालों ने पति मनोज कुमार समेत ससुराल पक्ष के छह लोगों पर हत्या का आरोप लगाया था। पुलिस ने मंगलवार को मृतका के हत्यारोपी पति मनोज कुमार और सास सुधा को जेल भेज दिया। शाहजहांपुर के ग्राम मंसूरपुर निवासी पूर्णिमा की शादी पिपला शिवनगर निवासी मनोज कुमार से चार फरवरी 2016 को हुई थी।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 22 Jan 2019 10:49 PM (IST) Updated:Tue, 22 Jan 2019 10:49 PM (IST)
पुलिस ने हत्यारोपी मां-बेटे को भेजा जेल
पुलिस ने हत्यारोपी मां-बेटे को भेजा जेल

मिलक : महिला की हत्या के आरोपी मां-बेटे को पुलिस ने मंगलवार को जेल भेज दिया। दोनों पर महिला की दहेज के लिए हत्या का आरोप था। पिपला शिवनगर गांव में शनिवार की रात पूर्णिमा की हत्या कर दी गई थी। मृतका के मायके वालों ने पति मनोज कुमार समेत ससुराल पक्ष के छह लोगों पर हत्या का आरोप लगाया था। पुलिस ने मंगलवार को मृतका के हत्यारोपी पति मनोज कुमार और सास सुधा को जेल भेज दिया। शाहजहांपुर के ग्राम मंसूरपुर निवासी पूर्णिमा की शादी पिपला शिवनगर निवासी मनोज कुमार से चार फरवरी 2016 को हुई थी। पूर्णिमा की शनिवार रात को मौत हो गई। सूचना पर मौके पर पहुंचे मायके वालों ने उसकी हत्या का आरोप लगाया था। मायके वालों के हंगामा काटने पर किसी ने फोन कर पुलिस को वारदात के बारे में खबर दी। पुलिस के घटनास्थल पर पहुंचने पर मायके वालों ने पति मनोज और ससुरालियों पर उसकी दहेज के लिए हत्या का आरोप लगाया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मृतका के भाई स्वतंत्र कुमार की तहरीर पर मृतका पति मनोज कुमार, सास सुधा, पीलीभीत निवासी बहनोई अनिल मिश्रा और बहन रजनी मिश्रा, बरेली निवासी बहनोई अभिषेक शुक्ला और बहन ममता के खिलाफ हत्यारोप में मुकदमा दर्ज कर लिया। रविवार को पोस्टमार्टम होने पर हत्या के कारणों का पता न चलने पर उसका बिसरा सुरक्षित रख लिया गया। मंगलवार को पुलिस ने मृतका के पति मनोज कुमार और सास सुधा को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। कोतवाल रवि चौधरी ने बताया कि हत्या के अन्य चार आरोपियों के खिलाफ विवेचना चल रही है। जासं

chat bot
आपका साथी