साई विहार कालोनी में सड़कें बनीं न नालियां, वाशिंदे परेशान

रामपुर साईं विहार कालोनी की कई गलियों में सड़कें और नालियां नहीं बनी हैं। कालोनी के लोग सड़कों को बनवाने के लिए कई बार संबंधित अधिकारियों को ज्ञापन सौंप चुके हैं। मगर समस्या अभी तक दूर नहीं हो सकी है। लोगों ने शीघ्र सड़कें और नालियां बनवाने की मांग की है।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 28 Nov 2021 10:26 PM (IST) Updated:Sun, 28 Nov 2021 10:26 PM (IST)
साई विहार कालोनी में सड़कें बनीं न नालियां, वाशिंदे परेशान
साई विहार कालोनी में सड़कें बनीं न नालियां, वाशिंदे परेशान

रामपुर : साईं विहार कालोनी की कई गलियों में सड़कें और नालियां नहीं बनी हैं। कालोनी के लोग सड़कों को बनवाने के लिए कई बार संबंधित अधिकारियों को ज्ञापन सौंप चुके हैं। मगर समस्या अभी तक दूर नहीं हो सकी है। लोगों ने शीघ्र सड़कें और नालियां बनवाने की मांग की है।

साईं विहार कालोनी के लोगों का कहना है कि कालोनी की कुछ गलियों में अभी तक सड़कें और नालियां नहीं बनी हैं। लोगों ने अपने-अपने घरों के आगे नालियां बनवा रखी हैं, जिनके ढाल सही नहीं हैं। कालोनी में कई खाली प्लाट हैं। नालियों का पानी खाली प्लाट में सड़ता रहता है। इसके कारण आसपास के लोगों का बदबू से बुरा हाल रहता है। वहीं खाली प्लाटों में पानी सड़ने के कारण मच्छरों की भरमार हो गई है। इससे बीमारियों के फैलने का खतरा बना हुआ है। वहीं बारिश के दिनों में घरों के आगे पानी भर जाता है। गली में सड़क नहीं पड़ने के कारण कीचड़ पसर जाती है। इससे आने-जाने में लोगों को काफी परेशानी होती है। समस्या दूर कराने के लिए कालोनी के लोगों ने कई बार संबंधित अधिकारियों को ज्ञापन भी सौंपे हैं। जन समर्थन दल ने गलियों में सड़कें और नालियों के निर्माण कराने के लिए मुख्यमंत्री को भी ज्ञापन भेजा है। गलियों में सड़कें न बनने से लोगों को काफी परेशानी हो रही है। लोगों ने शीघ्र सड़कें और नालियां बनवाने की मांग की है। नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी डा.विवेकानंद गंगवार ने बताया कि जल्द लोगों की समस्या दूर कराई जाएगी। कालोनी को बने हुए 20 साल हो चुके है। इसके बावजूद इसकी कई गलियों में अभी तक सड़कें और नालियां नहीं बन सकी हैं। इसके लिए मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा है।

प्रदीप कुमार सक्सेना। कालोनी में सड़कें और नालियों का निर्माण कराने के लिए कई बार अधिकारियों से मांग की जा चुकी है। मगर अभी तक इस गली में सड़क और नाली नहीं पड़ी है।

राजेश। गली में पानी निकासी का पुख्ता इंतजाम नहीं है। नालियों का पानी खाली प्लाटों में भरा रहता है। बारिश के दिनों में गली में जलभराव के कारण निकलने में काफी दिक्कत होती है।

सविता गुप्ता। गली में सड़क और नालियों का निर्माण न होने के कारण लोगों को काफी दिक्कत होती है। बारिश के दिनों में सड़कों पर कीचड़ पसर जाती है। सड़क और नालियां शीघ्र बनवाएं।

नरेश कुमार।

chat bot
आपका साथी