पालिका के खिलाफ लोगों ने किया प्रदर्शन

स्वार (रामपुर) खलियान की भूमि को अनाधिकृत रुप से कब्जा कर पालिका प्रशासन ने शापिग कॉम्पलेक्स का निर्माण शुरु कर दिया।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 19 Jan 2021 11:47 PM (IST) Updated:Tue, 19 Jan 2021 11:47 PM (IST)
पालिका के खिलाफ लोगों ने किया प्रदर्शन
पालिका के खिलाफ लोगों ने किया प्रदर्शन

स्वार (रामपुर) : खलियान की भूमि को अनाधिकृत रुप से कब्जा कर पालिका प्रशासन ने शापिग कॉम्पलेक्स का निर्माण शुरु कर दिया। इससे क्षुब्ध मुहल्लेवासियों ने तहसील में पालिका के खिलाफ नारेबाजी कर प्रदर्शन किया। इसके बाद एसडीएम को ज्ञापन सौंपकर शीघ्र निर्माण को रोके जाने की मांग की है।

कुछ माह पूर्व जिलाधिकारी के आदेश पर खलियान एवं तालाबों की भूमि को कब्जा मुक्त कराने के लिए अभियान चलाया गया था। तत्कालीन एसडीएम राकेश कुमार गुप्ता ने नगर के मुहल्ला रसूलपुर के हाता चौराहे पर खलियान की भूमि पर 26 दुकानों का अवैध निर्माण मिलने पर ध्वस्त करा कब्जा मुक्त करा दिया था। नगर पालिका ने भूमि को अपनी मानते हुए शॉपिग काम्पलेक्स का निर्माण शुरु कर दिया। मुहल्ले को लोगो को पालिका द्वारा भूमि पर निर्माण कराने की भनक लगी तो मुहल्लेवासी एकत्र होकर मौके पर पहुंच गए और पालिका के ठेकेदार से निर्माण रोके जाने को कहा। इसके बाद मुहल्लेवासी तहसील परिसर पहुंच गए और पालिका प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी एवं प्रदर्शन कर एसडीएम यमुनाधर चौहान को ज्ञापन सौंपा। जिसमें कहा कि राजस्व ग्राम में रसूलपुर नौगजा की कब्रिस्तान की भूमि, खाद के गड्ढे, खलियान की भूमि है। इस भूमि का उपयोग सार्वजानिक भूमि के रुप में किया जाता है। खलियान व खाद के गड्ढे की भूमि में जनाजे की नमाज पढ़ने के काम आती है। अब पालिका प्रशासन इस भूमि पर अनाधिकृत रुप से कब्जा कर शॉपिग काम्पलेक्स का निर्माण कराया जा रहा है जिससे लोगो में रोष व्याप्त है। उन्होंने भूमि पर हो रहे निर्माण को शीघ्र रोके जाने की मांग की है। प्रदर्शन करने वालों में वाजिद हुसैन, नबी हसन, आफताब आलम, शहनाबाज अली, रियासत खां, फरमान खां, एहसान अली आदि मौजूद रहे। एसडीएम यमुनाधर चौहान ने बताया की यह भूमि खाद व खलियान के गड्ढों में दर्ज है लेकिन, पालिका में हैं। श्रेणी बदलने के बाद पालिका अपने उपयोग में ले सकती है। स्वार पालिकाध्या रेशमा परवीन अंसारी ने बताया की 21 दिसंबर 2019 में भूमि का प्रस्ताव कर जिलाधिकारी को भेजा था। जिलाधिकारी के अनुपालन पर भूमि पर शॉपिग काम्पलेक्स का निर्माण कराया जा रहा है। कुछ भूमाफिया इस जगह पर अपनी नजरें गढ़ाए हुए हैं और वह कब्जा करना चाहते है। इसलिए बौखलाए हुए हैं।

chat bot
आपका साथी