पथ प्रकाश और पेयजल की समस्या से जूझ रहे शिव विहार कालोनी के लोग

रामपुर : शिव विहार कालोनी में मंगलवार को दैनिक जागरण की ओर से पाठक पैनल आयोजित किय

By JagranEdited By: Publish:Tue, 25 Sep 2018 10:49 PM (IST) Updated:Tue, 25 Sep 2018 10:49 PM (IST)
पथ प्रकाश और पेयजल की समस्या से जूझ रहे शिव विहार कालोनी के लोग
पथ प्रकाश और पेयजल की समस्या से जूझ रहे शिव विहार कालोनी के लोग

रामपुर : शिव विहार कालोनी में मंगलवार को दैनिक जागरण की ओर से पाठक पैनल आयोजित किया गया, जिसमें कालोनी के लोगों ने विभिन्न समस्याओं के बारे में बताया। कालोनी के सभी लोगों की मुख्य समस्या पेयजल, और खराब स्ट्रीट लाइट की है। कालोनी में कई माह पहले पेयजल की लाइन पड़ चुकी है, मगर सप्लाई अभी तक शुरू नहीं हो सकी है। इसके अलावा कालोनी में अधिकतर स्ट्रीट लाइटें खराब हैं। कालोनी की कई सड़कें अभी भी कच्ची है, नालियों के पानी की निकासी का सही इंतजाम नहीं है। इससे बारिश से कई स्थानों पर जलभराव होने से लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। लोगों ने शीघ्र समस्या दूर कराने की मांग की। लोगों का कहना है कि कालोनी में मूलभूत सुविधाओं का अभाव है। कालोनी में पेयजल के लिए कई माह पूर्व पाइप लाइन पड़ चुकी है मगर अभी तक सप्लाई शुरू नहीं की गई है। इसके अलावा लोगों के घरों में लगे हैंडपंपों से हल्का पीला पानी आता है। इस पानी से अगर कपड़े धोते हैं, तो वह भी पीले हो जाते हैं। कुछ संपन्न लोगों ने अपने घरों में वाटर प्यूरीफायर लगा रखे हैं, मगर आम आदमी इस पीले पानी को पीने के लिए मजबूर है। ऐसे में कालोनी में किसी के घर अगर कोई मेहमान आ जाता है, उसे पीने के लिए पानी देते हैं तो वह इस हल्के पीले पानी का पीना पसंद नहीं करता। इस पानी को पीने की वजह से लोग अक्सर पेट से संबंधित बीमारी से जूझते रहते हैं। कालोनी में इंडिया मार्का हैंडपंप लगे हैं, इनमें कई हैंडपंप खराब हैं। इसके अलावा कालोनी के लोगों की दूसरी मुख्य समस्या पथ प्रकाश व्यवस्था की है। कालोनी में अधिकतर स्ट्रीट लाइटें खराब हैं। शाम होते ही कालोनी में अंधेरा पसर जाता है। इसके अलावा शाहबाद रोड से शिव विहार कालोनी तक जाने के लिए काफी लंबे रास्ते पर बहुत-बहुत दूर-दूर स्ट्रीट लाइटें लगी हैं, जिनमें अधिकतर खराब हो चुकी हैं। इससे शाम होते ही मार्ग पर अंधेरा पसर जाता है। ऐसे में शाहबाद रोड से कालोनी तक पहुंचने में लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है। इस मार्ग के एक ओर रजा टेक्सटाइल फैक्ट्री का खंडहर पड़ता है। अंधेरे में इधर से गुजरते समय चेन स्ने¨चग, चोरी आदि का खतरा बना रहता है। रात में सड़क पर अंधेरे के कारण जरूरी काम होने पर भी महिलाएं अकेले कालोनी से बाहर जाने से कतराती हैं। इससे कालोनी के लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इसके अलावा कालोनी में कई स्थानों पर अभी तक सड़कें भी नहीं बन सकी हैं। नाली के पानी की निकासी का पुख्ता इंतजाम नहीं है। लोगों ने अपने-अपने घरों के आगे नालियां बनवा रखी हैं, जिससे उनका ढाल सही नहीं है, कई स्थानों पर खाली प्लाटों में नालियों का पानी जमा होता है। जय गुरुदेव आश्रम के सामने नाले के पानी की निकासी का पुख्ता इंतजाम न होने के कारण बारिश में आश्रम के सामने मैदान में जलभराव हो गया है। तेज बारिश में आसपास के कुछ घरों में भी पानी घुस जाता है। लोगों ने शीघ्र समस्याएं दूर कराने की मांग की। कालोनी में काफी समय पहले पेयजल की लाइन पड़ चुकी है, मगर अभी तक पेयजल की सप्लाई शुरू नहीं हो सकी है। शीघ्र पेयजल सप्लाई शुरू कराई जाए। जितेंद्र यादव। शिव विहार कालोनी में पथ प्रकाश व्यवस्था चौपट है, शाम होते ही कालोनी में अंधेरा पसर जाता है। इससे लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। शिव मंगल मौर्य। शाहबाद रोड से शिव विहार कालोनी तक आने वाले मार्ग पर अधिकतर स्ट्रीट लाइटें खराब हो चुकी हैं। अंधेरे के कारण कालोनी के लोगों को रात में आने-जाने में दिक्कत होती है। रामौतार सागर। शिव विहार कालोनी के पास रजा टेक्सटाइल कालोनी का खंडहर है। स्ट्रीट लाइटें खराब होने के कारण अंधेरे में शाहबाद रोड से आने में महिलाओं को चेन स्ने¨चग का खतरा रहता है। सुमन लता। कालोनी में लगे अधिकतर हैंडपंपों में हल्का पीला पानी आता है, इसे पीने से अधिकतर लोग पेट संबंधी बीमारी से ग्रसित हो जाते हैं। पेयजल की लाइन शीघ्र शुरू कराई जाए। अनीता। कालोनी में कई मार्ग अभी कच्चे हैं। सड़क नहीं बनने के कारण इधर से गुजरने में लोगों को दिक्कत होती है। शीघ्र सड़क और नालियों का निर्माण कराया जाए।

बलवीर ¨सह।

chat bot
आपका साथी