क्रय केंद्र न खुलने से किसानों को हो रही परेशानी

भारतीय किसान यूनियन के जिला महासचिव वीरेंद्र सिंह ने कहा कि धान की कटाई चालू है।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 28 Sep 2020 11:41 PM (IST) Updated:Tue, 29 Sep 2020 05:10 AM (IST)

क्रय केंद्र न खुलने से किसानों को हो रही परेशानी
क्रय केंद्र न खुलने से किसानों को हो रही परेशानी

रामपुर : भारतीय किसान यूनियन के जिला महासचिव वीरेंद्र सिंह ने कहा कि धान की कटाई चालू हो चुकी है। लेकिन, जनपद में अब तक एक भी क्रय केंद्र शुरू नहीं किया गया है। वह कार्यालय पर पंचायत में बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि क्रय केंद्रों के शुरू न होने से किसान अपना धान औने पौने दामों पर बेचने को विवश हैं। इधर सरकार किसानों को कहीं भी फसल बेचने की आजादी देने की बात कह रही है, वहीं हरियाणा सरकार ने उत्तर प्रदेश के किसानों के धान खरीदने से साफ इन्कार कर दिया है। आगे कहा कि कृषि विभाग में जो भी योजनाएं किसानों के लिए आती हैं उनका लाभ बस विभाग के चहेतों को ही मिलता है। आम किसानों को तो उनकी जानकारी भी नहीं हो पाती। अजीत सिंह, जफीर अहमद, शौकीन अली, इरफान, विजय पाल व पुरुषोत्तम सरन आदि उपस्थित रहे।

जिलाधिकारी से की तालाब से कब्जा हटवाने की मांग

रामपुर : भारतीय किसान यूनियन लोकशक्ति के युवा प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष मुहम्मद जरीफ ने जिलाधिकारी को पत्र लिखा है। उसमें कहा है कि ग्राम पंचायत मनकरा में कुछ लोगों ने अधिकारियों से साठगांठ कर सरकारी तालाब पर कब्जा कर लिया है। तालाब के इर्दगिर्द लगे पेड़ों को भी काट लिया गया है। मामले में एफआइआर होने के बावजूद आज भी अवैध रूप से हुए कब्जे की हटवाया नहीं जा सका है। कार्रवाईं की मांग की है।

chat bot
आपका साथी