अंतिम दिन महिलाओं ने सूर्य को अ‌र्घ्य देकर व्रत तोड़ा

बिलासपुर : छठ पूजा के चलते आज अंतिम दिन प्रात: महिलाओं द्वारा उगते सूर्य को अ‌र्घ्य दिया। सूर्य भ

By JagranEdited By: Publish:Wed, 14 Nov 2018 06:12 PM (IST) Updated:Wed, 14 Nov 2018 06:12 PM (IST)
अंतिम दिन महिलाओं ने सूर्य को अ‌र्घ्य देकर व्रत तोड़ा
अंतिम दिन महिलाओं ने सूर्य को अ‌र्घ्य देकर व्रत तोड़ा

बिलासपुर : छठ पूजा के चलते आज अंतिम दिन प्रात: महिलाओं द्वारा उगते सूर्य को अ‌र्घ्य दिया। सूर्य भगवान की आराधना की गई। क्षेत्र में पूर्वांचल एवं बिहार प्रांत के रहने वाले लोगों द्वारा आयोजित छठ महोत्सव के चलते बुधवार को अंतिम दिन भाखड़ा डाम पुल के पास प्रात: से ही बड़ी संख्या में पुरुष एवं महिलाएं एकत्र हुईं। पूजा अर्चना के बीच महिला, पुरुषों द्वारा 24 घंटे का निर्जल व्रत रखने के पश्चात महिलाओं ने पानी में खड़े होकर बुधवार सवेरे उगते सूर्य को अ‌र्घ्य दिया। छठ मइया एवं सूर्य भगवान की पूजा अर्चना के पश्चात भक्तों द्वारा 24 घंटे से जारी निर्जल व्रत खोला। इस अवसर पर सुधाकर द्विवेदी, सुरेश गुप्ता, जितेन्द्र मिश्रा, उषा देवी, ¨पकी, संगीता तिवारी, प्रीति देवी, दीपक गुप्ता, अर्चना, संगीता ¨सह, अरुण तिवारी, संध्या मिश्रा, खुशबू ¨सह, शकुन्तला देवी, राधेश्याम, अमित गुप्ता, प्रदीप द्विवेदी, जयदीप द्विवेदी, संदीप द्विवेदी आदि मौजूद रहे। जासं

chat bot
आपका साथी