खपरैल गिरने से वृद्धा की मौत, दो घायल

मिलक (रामपुर) बारिश के दौरान खपरैल गिरने से वृद्ध महिला की मौके पर ही मौत हो गई।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 20 Jun 2021 10:52 PM (IST) Updated:Sun, 20 Jun 2021 10:52 PM (IST)
खपरैल गिरने से वृद्धा की मौत, दो घायल
खपरैल गिरने से वृद्धा की मौत, दो घायल

मिलक (रामपुर) : बारिश के दौरान खपरैल गिरने से वृद्ध महिला की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे में उसकी बेटी और एक मासूम बच्ची घायल हुई हैं। घायलों को उपचार के लिए स्वजन प्राइवेट चिकित्सक के यहां ले गए। सूचना पर पहुंचे तहसीलदार ने मौका मुआयना किया।

शनिवार से हो रही लगातार बारिश एक किसान के घर पर कहर बनकर टूटी। रविवार को क्षेत्र के ग्राम अशोकपुर बेगमाबाद निवासी 60 वर्षीय राममूर्ति अपनी पुत्री सुषमा और छह वर्षीय धेवती तनिष्का के साथ घर के अंदर बनी खपरैल में बैठी थीं। दिन भर हुई बारिश के कारण अचानक खपरैल भरभराकर गिर गई। हादसे में तीनों खपरैल के नीचे दब गए। घायलों की चीखपुकार सुनकर मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने तीनों को मलबे के नीचे से बाहर निकाला। जब तक उन्हें बाहर निकाला गया, तब तक वृद्ध महिला दम तोड़ चुकी थी। वहीं हादसे में उसकी बेटी और धेवती को गम्भीर चोटें आईं। ग्रामीण व स्वजनों ने दोनों को प्राइवेट चिकित्सक के यहां भर्ती कराया है। वहीं हादसे में वृद्ध महिला की मौत से घर में मातम छा गया। ग्रामीणों ने बताया कि मृतक महिला की तीन बेटी है जिनकी शादियां हो चुकी है। कोई पुत्र न होने के कारण महिला का एक दामाद ओर उसकी पुत्री उसके साथ घर पर ही रहते थे। हादसे की सूचना पर तहसीलदार अशोक कुमार सिंह ने घटनास्थल का मौका मुआयना किया। उनका कहना है कि खपरैल गिरने से एक महिला की मौत हो गई है। घटना की रिपोर्ट बनाकर शासन को भेज दी जाएगी। पीड़ित स्वजन को प्रशासन की ओर से हरसंभव सहायता दिलाने का प्रयास किया जाएगा।

chat bot
आपका साथी