धरने पर बैठे बिजली कर्मचारी व अधिकारी

रामपुर बिजली अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने पावर कारपोरेशन की नीतियों के विरोध में प्रदर्शन कर धरना दिया। साथ ही चेतावनी दी कि यदि शीघ्र उनका उत्पीड़न बंद कर उनकी मांगों को पूरा नहीं किया तो आंदोलन और तेज किया जाएगा।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 23 Sep 2021 12:08 AM (IST) Updated:Thu, 23 Sep 2021 12:08 AM (IST)
धरने पर बैठे बिजली कर्मचारी व अधिकारी
धरने पर बैठे बिजली कर्मचारी व अधिकारी

रामपुर : बिजली अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने पावर कारपोरेशन की नीतियों के विरोध में प्रदर्शन कर धरना दिया। साथ ही चेतावनी दी कि यदि शीघ्र उनका उत्पीड़न बंद कर उनकी मांगों को पूरा नहीं किया तो आंदोलन और तेज किया जाएगा।

बिजली विभाग के अधिकारियों व कर्मचारियों ने यह धरना बुधवार की सुबह दस से अपराह्न पांच बजे तक पनवड़िया स्थित बिजलीघर परिसर में दिया। विद्युत कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति के बैनर तले दिए धरने में विभाग विभाग के अधिशासी अभियंता भीष्म सिंह, सहायक अभियंता समेत समेत डिवीजन के तमाम अधिकारी व कर्मचारी शामिल हुए। उनके द्वारा पावर कारपोरेशन के चेयरमैन की नीतियों को नकारात्मक एवं उत्पीड़न करने वाली करार देते हुए उनका विरोध किया गया। दावा किया उन्होंने अपना आंदोलन तेज करते हुए पूर्ण कार्य बहिष्कार रखा। प्रबंधन स्तर की सभी बैठकों व वीडियो कांफ्रेंस इत्यादि बहिष्कार किया। अन्य वर्गो के संगठनों ने भी अपनी समस्याओं विरोध प्रकट किया। इस बीच किसी भी कर्मचारी, जूनियर इंजीनियर एवं अभियंता ने कार्य नहीं किया। वक्ताओं ने कहा कि आज पूरे पश्चिमांचल डिस्काम के सभी 14 जनपदों में पूर्ण कार्य बहिष्कार कर विरोध प्रदर्शन किया गया। इस मौके पर बेहतर उपभोक्ता सेवा प्रदान करने को आवश्यक उपकरण उपलब्ध कराने समेत तमाम मांगों को उठाया गया। संयोजक आशीष कुमार ने बताया कि कार्य बहिष्कार और धरना प्रदर्शन में शिव अवतार पाल, राजकुमार, राम भरोसे, सुरेश मौर्य , नरेश कुमार, मनोज, आशीष कुमार, इरफान, अभिषेक भास्कर, भीष्म कुमार, रवि कुमार आदि समस्त स्टाफ मौजूद रहा। अधिशासी अभियंता भीष्म कुमार ने बताया कि आंदोलन शांति पूर्वक चला। इस दौरान आपूर्ति में किसी तरह का व्यवधान नहीं आया।

chat bot
आपका साथी