शहर में नहीं पार्किंग स्थल, बाजार रोज हो रहे जाम

रामपुर त्योहारों का सीजन शुरू होने के कारण शहर के प्रमुख बाजारों में रोजाना भीड़ बढ़ रही है।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 30 Oct 2020 12:27 AM (IST) Updated:Fri, 30 Oct 2020 12:27 AM (IST)
शहर में नहीं पार्किंग स्थल, बाजार रोज हो रहे जाम
शहर में नहीं पार्किंग स्थल, बाजार रोज हो रहे जाम

रामपुर : त्योहारों का सीजन शुरू होने के कारण शहर के प्रमुख बाजारों में रोजाना भीड़ बढ़ रही है। वाहनों को खड़ा करने के लिए बाजारों में पार्किंग स्थल नहीं हैं। इसके कारण बाजार में खरीदारी करने आए लोग अपने वाहनों को सड़कों पर खड़ा कर देते हैं,। इससे बाजारों में जाम लगना आम बात है। जाम की समस्या को दूर करने के लिए लोगों ने शहर के प्रमुख बाजारों में पार्किंग स्थल बनवाने की मांग की।

लोगों का कहना है कि त्योहारों का सीजन शुरू हो गया है। शुक्रवार का ईद मिलादुन्नबी है। इसके अलावा करवा चौथ का त्योहार निकट है। इसके बाद अहोई अष्टमी, धनतेरस, दीपावली, गोवर्धन, भैया दूज, छठ पूजा के त्योहार आने वाले हैं। इन त्योहारों पर बाजारों में हर साल काफी भीड़ उमड़ती है। शहर के प्रमुख बाजारों में वाहनों को खड़ा करने के लिए पार्किंग स्थल नहीं बने हैं। ऐसे में दुकानदार और लोग अपने वाहनों को सड़क पर खड़ा कर देते हैं। कई स्थानों पर सड़क पर ठेले वाले अपना ठेला लगा लेते हैं। कुछ लोग अपने वाहन इन ठेलों के आगे खड़ा कर खरीदारी करने लगते हैं तो जाम लग जाता है। इससे लोगों को काफी दिक्कत होती है। कोरोना महामारी का प्रकोप अभी कम नहीं हुआ है। ऐसे में शहर के भीड़भाड़ वाले मिस्टन गंज, चाकू बाजार आदि में लोग जाम के कारण शारीरिक दूरी के नियमों का पालन नहीं कर पाते। इससे बीमारी फैलने का खतरा बना हुआ है। पुलिस-प्रशासन को शहर के प्रमुख बाजारों को जाम से मुक्ति दिलाने के लिए कदम उठाने चाहिए। लाकडाउन के समय नगर पालिका के द्वारा ज्वालानगर आदि स्थानों पर पार्किंग स्थल बनवाए गए थे। उस समय जाम की समस्या दूर हो गई थी। मगर अब यहां पर भी पार्किंग स्थल नहीं हैं। इसलिए लोग सड़कों पर ही अपने वाहन खड़े कर रहे हैं। लोगों ने जाम की समस्या को दूर कराने के लिए शहर में जगह-जगह पार्किंग स्थल बनवाने की मांग की है।

अपर जिलाधिकारी जगदंबा प्रसाद गुप्ता ने बताया कि नगर पालिका ने दो स्थानों पर पार्किंग स्थल बनाए। पार्किंग स्थल के लिए टेंडर भी निकाले मगर किसी ने टेंडर नहीं डाला। अब नगर पालिका कर्मी पार्किंग स्थल को चलाएगी। दुकानों के सामने खड़े वाहनों को पुलिस थाने ले जाएगी। त्योहारों की तैयारियों के चलते बाजारों में रोजाना भीड़ बढ़ रही है। बाजारों में पार्किंग स्थल नहीं बने हैं। लोग अपने वाहनों को सड़कों पर खड़े कर देते हैं। इससे बाजारों में रोज जाम लगता है।

महेंद्र कपूर। शहर के बाजारो में जाम की समस्या दूर कराने के लिए जगह-जगह पार्किंग स्थल बनने चाहिए। ऐसा न होने के कारण सड़कों पर लोग वाहन खड़े कर देते हैं। इससे निकलने का रास्ता तंग हो जाता है।

आसिफ। शहर में कई स्थानों पर सड़कों पर ठेले खड़े रहते हैं। इससे सड़क पर निकलने का रास्ता तंग हो जाता है, जिसके कारण अक्सर जाम लगता है। सड़क पर ठेला न लगने दिया जाए।

प्रीतम तुरैहा। शहर में कई स्थानों पर चौराहे पर ई-रिक्शा चालक अपना वाहन खड़ा कर सवारियों का इंतजार करते हैं। ऐसे में सड़क पर निकलने का रास्ता तंग होने के कारण लोगों को दिक्कत होती है।

अरविद गुप्ता। शहर के बाजारों में वाहनों को खड़ा करने के लिए पार्किंग स्टैंड नहीं है। ऐसे में दुकानदार और बाजार में आने वाले ग्राहक अपने वाहनों को सड़क पर ही पार्क करते हैं। इससे जाम लगता है।

संजीव अग्रवाल। शहर के प्रमुख बाजारों में पार्किंग स्थल नहीं बने हैं। दुकानदार और बाजार में खरीदारी करने आए लोग सड़कों पर अपने वाहन खड़े करते हैं, जो जाम का सबब बनते हैं। पार्किंग स्थल बनवाए जाएं।

नसीम खान।

chat bot
आपका साथी