रमजान का चांद नजर आया, पहला रोजा आज

रामपुर मंगलवार को रमजान का चांद नजर आ गया। शहर की जामा मस्जिद से भी सायरन बज गया।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 13 Apr 2021 10:45 PM (IST) Updated:Tue, 13 Apr 2021 10:45 PM (IST)
रमजान का चांद नजर आया, पहला रोजा आज
रमजान का चांद नजर आया, पहला रोजा आज

रामपुर : मंगलवार को रमजान का चांद नजर आ गया। शहर की जामा मस्जिद से भी सायरन बज गया। बुधवार को पहला रोजा होगा।

मंगलवार को रमजान का चांद नजर आ गया। चांद नजर आते ही लोगों में खुशी का कोई ठिकाना न रहा। बड़ों के साथ बच्चों ने चांद देखकर दुआ मांगी। साथ ही एक-दूसरे को रमजान का महीना शुरु होने की मुबारकबाद दी। बुधवार को पहला रोजा होगा। जामा मस्जिद इंतेजामिया कमेटी के सचिव मुकर्रम रजा ने बताया कि चांद नजर आ गया है। जामा मस्जिद से सायरन भी बज गया है। रमजान को लेकर बाजार अभी से गुलजार होने लगे। बाजार में खैनी, खजला और सिवई के साथ ही अन्य पकवानों के स्टाल सज गए। रोजे और नमाज की अदायगी के लिए एक तरफ जहां मस्जिदों को रंग-रोगन के साथ बिजली की लाइटों से सजाया गया है। बाजार में रमजान के चलते टोपियों की बिक्री बढ़ गई है। रोजेदारों के लिए मध्य प्रदेश का तरबूज ठेलो पर सजने लगा है। मंडियों में खजूर की आवक बढ़ गई है। इसके अलावा दूसरे फलों की भी आवक बढ़ गई है। जबकि दूसरी ओर पकौड़ी के साथ समोसे बनाने वाले भी सक्रिय हो गए हैं। शर्बत-ए-रूह अफजा की बोतलें मेडिकल के साथ किराना की दुकानों पर रखी रोजेदारों को लुभा रहीं हैं। रमजान के चलते बच्चों से लेकर बड़े सभी रमजान की तैयारियों में जुट गए हैं। डीएम से मिले उलमा

काजी ए शरआ व जिला मुफ्ती सैयद फैजान मियां ने उलमा संग जिलाधिकारी रविद्र कुमार मांदड़ से मुलाकात की। इस दौरान रमजान माह में तरावीह और जुमे की नमाज को लेकर चर्चा हुई। •ालिाधिकारी ने कहा कि उलमा का पहले भी सहयोग मिलता रहा है। उम्मीद करते हैं कि आगे भी मिलता रहेगा। शासन की गाइडलाइन का पालन सबके लिए •ारूरी है। उलमा ने मस्जिद में पांच लोगों से ज्यादा के नमाज पढ़ने की इजाजत देने की बात कही। इस पर डीएम ने कहा कि हम बात करते हैं अगर कोई गुंजाइश निकलती है या शासन की तरफ से कोई बदलाव आता है तो इस बारे में बताएंगे। काजी ए शरआ ने मुसलमानों से अपील की है कि कोरोना की गाइडलाइन का पालन करते हुए एहतियात के साथ रो•ा व नमा•ा की अदायगी करें।

chat bot
आपका साथी