मोमबत्ती जुलूस निकालकर किया प्रदर्शन

रामपुर : प्रदेश अध्यक्ष राज बब्बर के आहवान पर उत्तर प्रदेश महिला कांग्रेस की जिलाध्यक्ष अनीता

By JagranEdited By: Publish:Wed, 14 Nov 2018 08:53 PM (IST) Updated:Wed, 14 Nov 2018 08:53 PM (IST)
मोमबत्ती जुलूस निकालकर किया प्रदर्शन
मोमबत्ती जुलूस निकालकर किया प्रदर्शन

रामपुर : प्रदेश अध्यक्ष राज बब्बर के आहवान पर उत्तर प्रदेश महिला कांग्रेस की जिलाध्यक्ष अनीता अग्रवाल के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शाम को आंबेडकर पार्क से सीआरपीएफ गेट तक मोमबत्ती जुलूस निकाला। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने महिलाओं के प्रति बढ़ते अत्याचार व लचर कानून व्यवस्था के खिलाफ प्रदर्शन किया।

अनीता अग्रवाल ने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के वादे भी मोदी सरकार की तरह खोखले साबित हो रहे हैं। सड़कें अभी तक गडढा मुक्त और समाज भय मुक्त नहीं हो सका है। प्रदेश सरकार भी केंद्र की तरह विफल साबित हो रही है। प्रदेश की जनता का योगी सरकार से विश्वास उठ चुका है। दूसरे शहरों की तरह जनपद में भी अपराधों का ग्राफ बढ़ गया है। अपराधी निडर होकर जनता को परेशान कर रहे हैं।

chat bot
आपका साथी