हाथरस प्रकरण के विरोध में गरजे सफाई कर्मचारी

जागरण संवाददाता स्वार हाथरस प्रकरण के विरोध में भारतीय वाल्मीकि धर्म समाज ने नगर पालिका

By JagranEdited By: Publish:Thu, 01 Oct 2020 05:37 PM (IST) Updated:Thu, 01 Oct 2020 06:47 PM (IST)
हाथरस प्रकरण के विरोध में गरजे सफाई कर्मचारी
हाथरस प्रकरण के विरोध में गरजे सफाई कर्मचारी

जागरण संवाददाता, स्वार : हाथरस प्रकरण के विरोध में भारतीय वाल्मीकि धर्म समाज ने नगर पालिका के प्राचीन भवन में धरना दिया। इस दौरान सफाई कर्मी भी एक दिन की सांकेतिक हड़ताल की घोषणा कर उनके साथ धरने में शामिल हुए। सबने दोषियों को शीघ्र गिरफ्तार करने तथा फांसी की मांग को लेकर नारेबाजी के साथ प्रदर्शन भी किया।

इस अवसर पर संगठन के प्रदेश महामंत्री दीप सिंह राही ने कहा कि प्रदेश में दलितों की बहन-बेटियों पर आए दिन अत्याचार हो रहे हैं। यहां पर पूरी तरह अराजकता का माहौल फैल चुका है। लूट हत्या, बलात्कार जैसी घटनाएं अब आम हो गई हैं। बहन-बेटियों का घर से निकल कर सुरक्षित वापस लौटना मुश्किल हो गया है। ये हालात बहुत खराब हैं। सरकार इस सबको रोकने में असफल साबित हो रही है। कहा कि हाथरस प्रकरण ने देश के हर नागरिक के दिल को दहला कर रख दिया है। घटना के बाद युवती की मृत्यु होने पर पुलिस ने उसका शव भी परिजनों को नहीं सौंपा। उनकी अनुमति के बिना ही उसका आधी रात में दाह-संस्कार कर दिया गया। ऐसे में पुलिस की भूमिका की जांच होना चाहिए। दलितों के इस अपमान को वाल्मीकि समाज किसी हाल में सहन नहीं करेगा। कहा कि सरकार घटना की सीबीआई जांच कराने के साथ ही पीड़िता के परिवार को एक करोड़ रुपए की आर्थिक सहायता प्रदान करे। कैलाश एकलव्य, राजू, विनोद, बृजेश, महेंद्र, सर्वेश , गौरव , राजेश, महेश, प्रमोद, राजकुमार, शकुंतला, राजो, ममता व सुनील बाल्मीकि आदि रहे।

मसवासी में नगर पंचायत परिसर में धरना-प्रदर्शन किया गया। इसमें सोमपाल, मनोज कुमार, मुकेश कुमार, अजय, नितिन, रवि, प्रवेश, संजय, बाबूराम, अनीता, सोना, गीता, चमन व प्रीति आदि शामिल रहे।

chat bot
आपका साथी