बिलासपुर में थमने नहीं देंगे विकास की गति

बिलासपुर में थमने नहीं देंगे विकास की गति

By JagranEdited By: Publish:Fri, 19 Jun 2020 11:08 PM (IST) Updated:Sat, 20 Jun 2020 06:10 AM (IST)
बिलासपुर में थमने नहीं देंगे विकास की गति
बिलासपुर में थमने नहीं देंगे विकास की गति

जागरण संवाददाता, बिलासपुर : प्रदेश के जलशक्ति राज्यमंत्री बल्देव सिंह औलख ने क्षेत्रवासियों से कहा कि उनका प्रयास है कि पूरे विधानसभा क्षेत्र में कोई भी सड़क कच्ची नहीं रहेगी।

वह गांव नवाबगंज स्थित आयोजित इंटरलॉकिग सड़क के उद्घाटन कार्यक्रम में बोल रहे थे। कहा कि क्षेत्रवासी पिछले काफी समय से उक्त मार्ग का निर्माण करने की मांग कर रहे थे। क्षेत्रवासियों की समस्याओं को ध्यान में रखते हुए मार्ग का निर्माण कराया गया है। इसका क्षेत्रवासियों को लाभ मिलेगा। कहा कि गांव अहरो-शीशगढ़ मार्ग, फुलसुंद्या-करतारपुर मार्ग सहित अन्य मार्गों का शीघ्र चौड़ीकरण करवाया जाएगा। दूसरी ओर उन्होंने क्षेत्रवासियों को विधानसभा क्षेत्र में कराए विकास कार्यों के बारे में जानकारी दी। कहा कि विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्य की गति को कभी थमने नहीं दिया जाएगा। इससे पहले राज्यमंत्री तथा गुरुद्वारे के मुख्य बाबा अनूप सिंह ने संयुक्त रुप से इंटरलॉकिग रोड का उद्घाटन किया। पूर्व ब्लाक प्रमुख कुलवंत सिंह औलख, खालसा महाविद्यालय के प्रबंधक गुरकीरत सिंह औलख, जिला उपाध्यक्ष चित्रक मित्तल, केंद्रीय उपभोक्ता भंडार समिति के चेयरमैन संतोख सिंह खैहरा, नगराध्यक्ष चेतन पारूथी, विकास अग्रवाल, मनजीत सिंह अटवाल, परमजीत सिंह भिडर, योगेश झाम, यशपाल चौधरी आदि मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी