गंज पुलिस की महिला आयोग से शिकायत

रामपुर : डूंगरपुर नई मंडी जेल रोड की समीना बी पत्नी रफी खां ने गंज कोतवाली पुलिस की शिक

By JagranEdited By: Publish:Mon, 24 Sep 2018 11:04 PM (IST) Updated:Mon, 24 Sep 2018 11:04 PM (IST)
गंज पुलिस की महिला आयोग से शिकायत
गंज पुलिस की महिला आयोग से शिकायत

रामपुर : डूंगरपुर नई मंडी जेल रोड की समीना बी पत्नी रफी खां ने गंज कोतवाली पुलिस की शिकायत राष्ट्रीय महिला आयोग में की है। आयोग को भेजे प्रार्थना पत्र में कहा है कि वह सामाजिक कार्यकर्ता है। पिछले कई सालों से समाज के कमजोर और गरीब लोगों की मदद कर रही हैं। उन पर अत्याचार करने वालों के खिलाफ आवाज उठाती हैं। हाल ही में उन्होंने मोरी गेट की फूलवती की जमीन कब्जाने वालों के खिलाफ आवाज उठाई। इस पर उन्हें परेशान किया गया। झूठा मुकदमा तक दर्ज करा दिया। इसमें पुलिस की मिलीभगत है। पुलिस दूसरे पक्ष का साथ दे रही है। पुलिस के खिलाफ उन्होंने स्थानीय स्तर पर कई अधिकारियों से शिकायत की, लेकिन इंसाफ नहीं मिला। अब मजबूरन महिला आयोग का दरवाजा खटखटाया है। उन्होंने महिला आयोग से मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषी पुलिस कर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

chat bot
आपका साथी