भगत सिंह को दिया जाए शहीद का दर्जा

सरदार भगत सिंह की जयंती पर सोमवार को सिविल लाइंस स्थित गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह में बैठक हुई।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 28 Sep 2020 06:18 PM (IST) Updated:Mon, 28 Sep 2020 06:18 PM (IST)
भगत सिंह को दिया जाए शहीद का दर्जा
भगत सिंह को दिया जाए शहीद का दर्जा

रामपुर, जासं : सरदार भगत सिंह की जयंती पर सोमवार को सिविल लाइंस स्थित गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा में कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान सभी ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया।

गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा में वीर खालसा सेवा समिति के जिलाध्यक्ष अवतार सिंह ने सरदार भगत सिंह के चित्र पर पुष्प अर्पित किए। इस दौरान उन्होंने कहा कि सरदार भगत सिंह ने देश को आजाद कराने के लिए अपने प्राणों तक की चिता नहीं की। देश के लिए कुर्बानी देने वाले वाले भगत सिंह पर पूरा देश गर्व करता है। इसके बावजूद ऐसे महान क्रांतिकारी योद्धा को शहीद का दर्जा ना मिलना बहुत ही अफसोस की बात है। उन्होंने सरदार भगत सिंह को शहीद का दर्जा दिए जाने की मांग की। इस मौके पर समिति के चेयरमैन निर्मल सिंह ने भी भगत सिंह के चित्र पर पुष्प अर्पित किए तथा उनके जीवन पर विस्तार से प्रकाश डाला।

इस मौके पर सेवा सिंह, सनी कपूर, मंजीत सिंह, सोनू, सुरजीत, जुब्बल, सौरभ शर्मा, आदेश शर्मा सुरजीत सिंह आदि रहे।

chat bot
आपका साथी