श्रीश्याम महोत्सव से पूर्व संध्या पर निकाली गई निशान शोभा यात्रा

श्री खाटू श्याम की मनमोहक झांकी ने लोगों को लुभाया

By JagranEdited By: Publish:Fri, 18 Oct 2019 10:30 PM (IST) Updated:Fri, 18 Oct 2019 10:30 PM (IST)
श्रीश्याम महोत्सव से पूर्व संध्या पर निकाली गई निशान शोभा यात्रा
श्रीश्याम महोत्सव से पूर्व संध्या पर निकाली गई निशान शोभा यात्रा

जागरण संवाददाता, मिलक : शुक्रवार को नगर में श्री श्याम सेवा समिति के द्वारा निशान शोभायात्रा निकाली गई। निशान शोभायात्रा में वृंदावन के मशहूर इस्कॉन मंदिर से आए विदेशी भक्तों ने भाग लिया। शोभायात्रा नगर की विभिन्न गलियों से भ्रमण के बाद रामलीला परिसर पहुंचकर संपन्न हुई। शनिवार की रात आठ बजे श्री श्याम महोत्सव का आयोजन होगा। शुक्रवार शाम छह बजे श्री श्याम सेवा समिति के पदाधिकारी और कार्यकर्ता नगर के होली चौक पर एकत्र हुए। चौक से निशान यात्रा प्रारंभ हुई। यात्रा के दौरान इस्कॉन मंदिर वृंदावन से आए आधा दर्जन विदेशी भक्त, हरे रामा-हरे कृष्णा, कृष्णा-कृष्णा हरे हरे, जपते हुए भक्ति में लीन, ढोल-नगाड़ों की धुन पर नाचते गाते दिखाई दिए। समिति के पदाधिकारी श्री खाटू श्याम बाबा की निशान झंडी को थामे, यात्रा में साथ-साथ चल रहे थे। यात्रा के मध्य में श्री खाटू श्याम की मनमोहक झांकी शामिल रही।शोभायात्रा होली चौक से होकर वाल्मीकि बस्ती, पटवाई मार्ग, तीनबत्ती चौराहे से होते हुए रामलीला ग्राउंड में जाकर संपन्न हुई। इस अवसर पर अध्यक्ष अभिषेक अग्रवाल ने बताया कि शनिवार की रात आठ बजे रामलीला ग्राउंड में श्री खाटू श्याम का संकीर्तन होगा। बाबा का गुणगान करने कोलकाता से संजय मित्तल, जयपुर से संजय पारीक, दिल्ली से सपना सूफी, कुक्की अरोरा बरेली वालों द्वारा बाबा का सुमधुर गुणगान किया जाएगा। निशान यात्रा में डॉ. डीके अग्रवाल, विकास अग्रवाल, सुरेंद्र शर्मा, विक्की कश्यप, जीतू पांडे , रिकेश पांडे, धर्मेंद्र गंगवार, सुरेंद्र गिरी, सुनील गुप्ता विकास शर्मा, वीरेंद्र कश्यप, जलज गुप्ता आदि उपस्थित रहे।

chat bot
आपका साथी