गाली-गलौज के विरोध पर पीटा

बिलासपुर जासं क्षेत्र के गांव हजरतपुर में कुछ लोगों ने गाली गलौज का विरोध करने पर मक

By JagranEdited By: Publish:Sat, 19 Sep 2020 11:24 PM (IST) Updated:Sat, 19 Sep 2020 11:24 PM (IST)
गाली-गलौज के विरोध पर पीटा
गाली-गलौज के विरोध पर पीटा

बिलासपुर, जासं : क्षेत्र के गांव हजरतपुर में कुछ लोगों ने गाली गलौज का विरोध करने पर मकसूद को लाठी-डंडों से पीटकर घायल कर दिया।

मकसूद के अनुसार वह दुकान पर सामान लेने के लिए गया था। इसी बीच जमील अहमद से किसी बात को लेकर विवाद हो गया। दोनों में गाली-गलौज शुरू हो गई। आरोप है कि इसका विरोध करने पर जमील ने अपने तीन अन्य साथियों के साथ मिल कर उसे लाठी-डंडों से पीटना शुरू कर दिया। जिसमें वह घायल हो गया। स्वजनों ने उसे अस्पताल में भर्ती करवाया। जमील के साथ मुहम्मद इकरार उर्फ शब्बू, तौफीक व असलम के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करवाई है।

chat bot
आपका साथी