राम विहार कॉलोनी में राम मंदिर पर हुआ दीपोत्सव

जागरण संवाददाता रामपुर राम मंदिर के भूमि पूजन की खुशी विभिन्न संगठनों ने अपने-अपने तरीक

By JagranEdited By: Publish:Wed, 05 Aug 2020 06:51 PM (IST) Updated:Thu, 06 Aug 2020 01:28 AM (IST)
राम विहार कॉलोनी में राम मंदिर पर हुआ दीपोत्सव
राम विहार कॉलोनी में राम मंदिर पर हुआ दीपोत्सव

जागरण संवाददाता, रामपुर : राम मंदिर के भूमि पूजन की खुशी विभिन्न संगठनों ने अपने-अपने तरीकों से व्यक्त की। इस अवसर पर कांवरिया सेना द्वारा राम विहार कॉलोनी में राम मंदिर पर दीपोत्सव किया गया। देर रात तक भजन हुए, जिसके बाद महाभोग और महाआरती की गई। इस अवसर पर सबने मिष्ठान वितरित कर हर्ष प्रकट किया। संगठन के मंडल प्रभारी गुंजन हिदुस्तानी, जिलाध्यक्ष राजकुमार सक्सेना, विनोद कुमार शर्मा, विनोद भाटिया, जिला महामंत्री डॉ. धर्मवीर सिंह, मनोज शर्मा, लक्ष्य सक्सेना व हर्षित सक्सेना आदि उपस्थित रहे। भारत विकास परिषद द्वारा भी उत्सव मनाया गया। पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने अपने घरों पर भगवा ध्वज लगाने के साथ ही दीपक एवं झालरों से घरों को सजा कर खुशी व्यक्त की। प्रांतीय अध्यक्ष जगन्नाथ चावला, शाखा अध्यक्ष माधव गुप्ता, रविद्र कुमार गुप्ता, उमेश रस्तोगी, पुष्पा गुप्ता जी, अनुराग गुप्ता एवं संजीव अग्रवाल आदि रहे। पुराना गंज हरिहर मंदिर पर 21 मीटर लंबा भगवा ध्वज लगाया गया। सबने मंदिर के भूमि पूजन को लेकर हर्ष प्रकट किया। मिठाई बांटी गई तथा रात में भजन-कीर्तन का कार्यक्रम हुआ। इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के जिला मंत्री कपिल गुप्ता, दीपक शर्मा, वेदप्रकाश देवल, शैलेंद्र कुमार व उमेश यादव आदि रहे।

chat bot
आपका साथी