रामपुर में हुनर हाट में कूड़े से बन रही खाद

भारत सरकार की ओर से रामपुर में लगे हुनर हाट में रोज लाखों लोग आ रहे हैं। भीड़ के कारण कूड़ा भी हो रहा है। लेकिन इसका तुरंत निस्तारण भी हो रहा है। हुनर हाट में कूड़े से कंपोस्ट खाद बनाई जा रही है जो कि लोगों को मुफ्त में दी जा रही है।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 24 Oct 2021 01:54 AM (IST) Updated:Sun, 24 Oct 2021 01:54 AM (IST)
रामपुर में हुनर हाट में कूड़े से बन रही खाद
रामपुर में हुनर हाट में कूड़े से बन रही खाद

मुस्लेमीन, रामपुर: भारत सरकार की ओर से रामपुर में लगे हुनर हाट में रोज लाखों लोग आ रहे हैं। भीड़ के कारण कूड़ा भी हो रहा है। लेकिन, इसका तुरंत निस्तारण भी हो रहा है। हुनर हाट में कूड़े से कंपोस्ट खाद बनाई जा रही है, जो कि लोगों को मुफ्त में दी जा रही है।

हुनर हाट में कचरे से कौशल सेक्शन भी बना है। पिछले दिनों प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आह्वान किया था कि कूड़े के पहाड़ खत्म होने चाहिए। उनके स्वच्छता अभियान को ध्यान में रखकर हुनर हाट में एक विशेष मशीन लगी है जो यहां निकलने वाले सारे कूड़े से खाद बना रही है। हुनर हाट के बावर्ची खाना सेक्शन में लगे फूड स्टाल्स से निकलने वाले फूड वेस्ट और ग्रीन वेस्ट को इस मशीन से कंपोस्ट खाद में बदला जा रहा है। दिल्ली की स्टार्ट अप कंपनी क्लीन इंडिया वेंचर्स द्वारा मेक इन इंडिया के तहत निर्मित इस मशीन की क्षमता 500 किलोग्राम प्रति दिन कूड़े का निपटारा करने की है। डीएम रविद्र कुमार मांदड़ कहते हैं कि इस मशीन से कूड़े का तुरंत निस्तारण होने से कूड़े के ढेर नहीं लगेंगे। पर्यावरण संरक्षण भी

हुनरहाट में स्वच्छता के साथ ही पर्यावरण संरक्षण पर भी जोर दिया जा रहा है। इसके लिए नर्सरी की व्यवस्था की है, जिसमें विभिन्न प्रजातियों के पौधे हैं। लोगों को पौधे खरीदने के लिए प्रेरित भी किया जा रहा है। उन्हे बहुत कम दाम पर पौधे दिए जा रहे हैं। नर्सरी स्वामी गुलाम गौस कहते हैं कि यहां उनका मकदस फायदा कमाना नहीं, बल्कि लोगों को पौधरोपण के प्रति प्रेरित करना है।

देशभर के व्यंजनों का मजा

अल्पसंख्यक कार्य मंत्रालय की ओर से लगे हुनर हाट में देश के 30 राज्यों एवं केंद्र शासित प्रदेशों के दस्तकार व शिल्पकार आए हैं, जो अपने साथ अपने हुनर से बने शानदार उत्पाद भी लाए हैं। हुनर हाट में कोई टैक्स नहीं है, इस कारण सामान के दाम कम हैं। देश के तमाम राज्यों के नामचीन व्यंजन भी यहां बन रहे हैं, जिनका लोग खूब मजा ले रहे हैं।

chat bot
आपका साथी